फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal's tableau will not be seen this time also on Republic Day

हिमाचल: इस बार भी गणतंत्र दिवस पर नहीं दिखेगी हिमाचल की झांकी

Thu, 19 Jan 2023 11:16 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 19 Jan 2023 11:16 AM IST
सार

 प्रदेश के लोग लगातार तीसरे साल भी गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होने वाले समारोह में हिमाचल की झांकी नहीं देख पाएंगे। इस समारोह के लिए हिमाचल ने इस बार कोई भी झांकी नहीं भेजी है।

विज्ञापन
Himachal's tableau will not be seen this time also on Republic Day
कर्तव्य पथ - फोटो : istock

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के लोग लगातार तीसरे साल भी गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होने वाले समारोह में हिमाचल की झांकी नहीं देख पाएंगे। इस समारोह के लिए हिमाचल ने इस बार कोई भी झांकी नहीं भेजी है। दलील दी जा रही है कि हिमाचल को इस संबंध में समय पर सूचना नहीं मिल पाई थी। वर्ष 2019 में महात्मा गांधी की हिमाचल यात्रा का प्रस्ताव भेजा गया था। रक्षा मंत्रालय ने हिमाचल की इस झांकी के मॉडल को भी खारिज कर दिया था। वर्ष 2021 में अटल टनल रोहतांग का माडल मंजूर नहीं हुआ था। भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से गणतंत्र दिवस की परेड के लिए सबसे पहले धामी गोलीकांड की झांकी का प्रस्ताव भेजा गया था। देश की आजादी का महोत्सव विषय पर आधारित इस प्रस्ताव में स्वतंत्रता आंदोलन को लेकर धामी में हुए गोलीकांड की विस्तृत जानकारी दी गई थी।

विज्ञापन


कई अन्य राज्यों की ओर से भी स्वतंत्रता सेनानियों से जुड़ा माडल भेजने पर हिमाचल का धामी गोलीकांड पहले चरण में ही बाहर हो गया था। इसके बाद हिमाचल प्रदेश को विकासात्मक योजनाओं को लेकर प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया था। बागवानी, पर्यटन, बिजली परियोजनाओं और धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम के विकास को दर्शाता प्रस्ताव भेजा गया था। दूसरे चरण में प्रदेश का यह प्रस्ताव पास हो गया था,  लेकिन अंतिम दौर की छंटनी में इसे भी खारिज कर दिया था। केंद्रीय गृह मंत्रालय के पास राज्यों से माडल बनाकर भेजे जाते हैं। इन दौरान प्रतिस्पर्धा में बेहतर माडलों की झांकी तैयार करके गणतंत्र दिवस में शामिल किया जाता है। 
विज्ञापन


पांच बार दिखी हिमाचली संस्कृति की झलक
राजपथ पर वर्ष 2007 में लाहौल-स्पीति, 2012 में किन्नौर, 2017 में चंबा की संस्कृति की झलक देखने को मिली थी। वर्ष 2018 में लाहौल-स्पीति के कीह गोंपा की झांकी दिखाई गई थी। वर्ष 2020 में कुल्लू दशहरा की झांकी को भी केंद्रीय रक्षा मंत्रालय ने शामिल किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं सचिव
राज्य के भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग के सचिव राकेश कंवर कहते हैं कि इस बार हिमाचल की झांकी दिल्ली गणतंत्र दिवल के लिए भेजी नहीं जा सकी। इस संबंध में सूचना समय पर नहीं मिल पाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed