फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal's Sukhu govt will again take a loan of Rs 800 crore

Himachal News: फिर 800 करोड़ रुपये का कर्ज लेगी हिमाचल की सुक्खू सरकार, जानिए वजह

Thu, 01 Jun 2023 09:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 01 Jun 2023 09:19 PM IST
सार

प्रदेश की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार फिर से 800 करोड़ रुपये का कर्ज लेगी। 300 और 500 करोड़ रुपये का यह कर्ज लेने की दो अधिसूचनाएं जारी की गई हैं।

विज्ञापन
Himachal's Sukhu govt will again take a loan of Rs 800 crore
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार फिर से 800 करोड़ रुपये का कर्ज लेगी। 300 और 500 करोड़ रुपये का यह कर्ज लेने की दो अधिसूचनाएं जारी की गई हैं। सरकार 300 करोड़ रुपये का ऋण छह साल के लिए लेगी, जबकि 500 करोड़ रुपये का कर्ज आगामी आठ वर्षों के लिए लिया जाएगा। इन अधिसूचनाओं में स्पष्ट किया गया है कि यह कर्ज प्रदेश के विकासात्मक कार्यों पर खर्च होगा। इसके लिए भारतीय रिजर्व बैंक के माध्यम से सरकार की प्रतिभूतियों को विक्रय किया जाएगा। सफल निविदाकर्ता सात जून 2023 को भुगतान करेगा। इस कर्ज को लेने के लिए केंद्र सरकार से अनुमति ले ली गई है। 

विज्ञापन


प्रदेश में कर्ज लेना हर सरकार की मजबूरी
यह उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश में कर्ज लेना हर सरकार की मजबूरी हो गई है। कर्मचारियों का वेतन और पेंशनरों की पेंशन तक को सरकार कर्ज लेकर दे रही है। प्रदेश सरकार की आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपया की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में वेतन-पेंशन हो या विकासात्मक कार्य ही हों, सरकार के लिए ऋण लेना बड़ी मजबूरी हो गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Himachal News: लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य ने नितिन गडकरी से सीआरआईएफ के तहत मांगे 500 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed