{"_id":"64beadb55cfceb92b506ec9f","slug":"himachal-s-powerlifters-dominated-in-dubai-won-eight-medals-including-six-gold-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Power Lifting Competition: दुबई में छाए हिमाचल के पावरलिफ्टर, छह स्वर्ण समेत आठ पदक जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Power Lifting Competition: दुबई में छाए हिमाचल के पावरलिफ्टर, छह स्वर्ण समेत आठ पदक जीते
Mon, 24 Jul 2023 10:29 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहपुर (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 24 Jul 2023 10:29 PM IST
सार
यूएई-2023 इंटरनेशनल पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में हिमाचल के छह खिलाड़ियों ने आठ पदक जीतकर इतिहास रच दिया। इनमें छह गोल्ड मेडल हैं।
विज्ञापन
विजेता टीम के खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुबई में 21 से 23 जुलाई तक हुई यूएई-2023 इंटरनेशनल पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में हिमाचल के छह खिलाड़ियों ने आठ पदक जीतकर इतिहास रच दिया। इनमें छह गोल्ड मेडल हैं। भारत देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए 18 खिलाड़ियों का दल 20 जुलाई को दुबई रवाना हुआ था। टीम के कोच जीवन कुमार के नेतृत्व में हिमाचल से पहली बार छह खिलाड़ी इसमें शामिल हुए।
विज्ञापन
प्रदेश पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन और टीम इंडिया के कोच जीवन कुमार ने बताया कि सूबे के इतिहास में ये पहली बार हुआ है कि इंटरनेशनल प्रतियोगिता में छह गोल्ड और दो सिल्वर मेडल जीते हैं। प्रतियोगिता में जीवन कुमार, अंकुश राठौर, प्रदीप ठाकुर, रजत ने एक-एक और शुभम शर्मा ने दो स्वर्ण पदक जीते। जबकि ऋषभ शर्मा और रजत ने सिल्वर मेडल जीता।
विज्ञापन
शिमला में चेस टूर्नामेंट 12 अगस्त से, 150 से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
वहीं, शह-मात के खेल में रूचि रखने वाले देश और प्रदेश के शतरंज खिलाड़ियों को अगले माह में अपनी रेटिंग सुधारने का मौका मिलेगा। आल इंडिया चेस फेडरेशन के मार्ग दर्शन में हिमाचल प्रदेश स्टेट चेस एसोसिएशन की ओर से शिमला में ओपन फाइड रेटिंग इंटरनेशनल चेस टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इसमें उभरते खिलाड़ी अपनी इंटरनेशनल रेटिंग भी बना सकते हैं। स्टेट चेस संघ की ओर से टूर्नामेंट का आयोजन शिमला में 12 से 16 अगस्त तक किया जाएगा। इसमें प्रदेश और अन्य राज्यों के 150 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में तय मानकों के तहत विभिन्न वर्गों की प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी और उनकी रेटिंग तय की जाएगी। जिसकी पहले ही अंतरराष्ट्रीय रेटिंग है वह टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन कर अपनी रेटिंग का बढ़ा सकता है। जबकि नए खिलाड़ी इंटरनेशनल रेटिंग हासिल कर सकते हैं। प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को 35 हजार रुपये बतौर पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रदेश स्टेट चेस एसोसिएशन के सचिव संजीव ठाकुर ने कहा कि आल इंडिया ओपन फाइड रेटिंग इंटरनेशनल चेस टूर्नामेंट में अंडर-13, 17, अंडर-09 और बेस्ट वेटरर्न में पहले दो स्थानों पर रहने वाले खिलाड़ियों को ट्राॅफी देकर सम्मानित किया जाएगा।
मिलेंगे नकद ईनाम
प्रतियोगिता में पहले स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी को 9,000 रुपये, दूसरे स्थान के लिए 7,000 रुपये, तीसरे स्थान के लिए 6,000, चौथे स्थान के लिए 5,000, पांचवें स्थान पर 3,000, छठे स्थान पर 2,000, सातवें स्थान पर 1,000 रुपये और ट्रॉफी दी जाएगी।