फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus Vaccine Update HP News:Himachal's institute IHBT is making Coronavirus medicine

Coronavirus Vaccine: कोरोना की दवा बनाने में जुटा हिमाचल का ये संस्थान

Tue, 24 Mar 2020 12:35 PM IST
Krishan Singh विनोद राणा, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
विनोद राणा, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 24 Mar 2020 12:35 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine Update HP News:Himachal's institute IHBT is making Coronavirus medicine
कोरोना वायरस की दवा-आईएचबीटी - फोटो : अमर उजाला

हिमालय जैव संपदा प्रौद्योगिकी (आईएचबीटी) संस्थान पालमपुर ने कोरोना वायरस से बचने की दवा बनाने पर काम शुरू कर दिया है। वैज्ञानिकों ने शुरुआती तौर पर इसकी दवा बनाने की संभावना जताई है। आने वाले दिनों में सब ठीक रहता है तो आईएचबीटी दो-तीन माह में कोरोना से निजात पाने की दवा तैयार कर सकता है। 

विज्ञापन


आईएचबीटी ने शुरू में इसके लिए कुछ मॉलिक्यूल्स (कई प्रकार के पदार्थ) की खोज भी की है। सूत्रों की मानें तो आईएचबीटी को इसकी दवा तैयार करने में लैब को लेकर कुछ समस्या आ सकती है, लेकिन संस्थान का मानना है कि कोरोना की दवा तैयार करने के लिए आने वाली लैब की समस्या को लेकर यह काम जम्मू या दिल्ली में भी किया जा सकता है। कोरोना से लड़ने के लिए आईएचबीटी बिना केमिकल के हैंड सैनिटाइजर तैयार कर चुका है। संस्थान में अब अगला काम कोरोना की दवा बनाने पर शुरू हो गया है।
विज्ञापन


आईएचबीटी इससे पहले भी कैंसर और मधुमेह जैसी गंभीर बीमारियों को लेकर बनने वाली दवाइयों में अपना योगदान दे चुका है, जबकि जोड़ों का दर्द और मलेरिया की दवा पर भी शोध चल रहे हैं। उधर, संस्थान के निदेशक डॉ. संजय कुमार ने कहा कि कोरोना की दवा को लेकर फिलहाल संस्थान ने ऐसे मॉलिक्यूल्स की खोज की है, जो कोरोना की दवाई में प्रभावशाली हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दो-तीन माह में संस्थान दवा बनाने में सफल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें हिमाचल में कोरोना वायरस से पहली मौत के बाद सरकार ने पूरे प्रदेश में आगामी आदेशों तक लॉकडाउन कर दिया है। लॉकडाउन के चलते अब अगले आदेश तक आवश्यक सेवाओं को छोड़कर किसी भी अन्य सेवा से जुड़े व्यक्ति को घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। सभी सरकारी कार्यालय, मॉल, फैक्ट्रियां, सार्वजनिक व निजी परिवहन सेवा बंद रहेगी।

इस मियाद के दौरान सिर्फ दूध, ब्रेड, फल-सब्जी, मीट, अन्य कच्चा खाद्य पदार्थ व राशन बेचने वाली दुकानें, अस्पताल, मेडिकल स्टोर, साबुन बनाने वाले उद्योग व उनके परिवहन, पेट्रोल पंप, एलपीजी गैस सप्लाई व उनके गोदाम व उनके परिवहन, दवाओं की डिलीवरी, मास्क व सैनिटाइजर बनाने वाली कंपनियों के लिए कच्चे माल का परिवहन हो सकेगा।

तीन दिन तक बंद रहेंगे सभी सरकारी कार्यालय

कोरोना के प्रकोप को कम करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर जयराम सरकार ने मंगलवार से तीन दिन यानी 26 मार्च तक प्रदेश के सरकारी कार्यालय बंद रखने का एलान किया है। इस दौरान सिर्फ इमरजेंसी सेवा वाले कार्यालय और कर्मचारी अपनी सेवाएं देंगे। यह भी निर्देश हैं कि कर्मचारी अपना स्टेशन न छोड़ें। ब्यूरो


जरूरत पर बुलाए जाएंगे कर्मचारी, छुट्टी के दौरान नहीं कटेगा वेतन
सरकार ने सभी नियंत्रण अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे जरूरत के अनुसार रोटेशन पर कर्मचारियाें को दफ्तर बुलाएं। रोटेशन के दौरान छुट्टी पर रहने वाले कर्मियों का वेतन नहीं काटा जाएगा। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने एक आदेश जारी कर दिया है। सरकार के इस आदेश के बाद दो लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों के अलावा करीब पांच लाख दैनिक भोगी, पार्टटाइम, अनुबंध और आउटसोर्स कर्मियों को लाभ मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed