फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal's first PNG mother station started in Bathu, supply will be uninterrupted in the state

Himachal: बाथू में शुरू हुआ हिमाचल का पहला पीएनजी मदर स्टेशन, प्रदेश में निर्बाध होगी गैस की सप्लाई

Fri, 12 Jul 2024 07:27 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना/टाहलीवाल
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना/टाहलीवाल Published by: Krishan Singh Updated Fri, 12 Jul 2024 07:27 PM IST
सार

ऊना जिले में हरोली क्षेत्र के बाथू में शुक्रवार को भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के सीएनजी मदर स्टेशन का शुभारंभ हो गया। 

विज्ञापन
Himachal's first PNG mother station started in Bathu, supply will be uninterrupted in the state
बाथू में शुरू हुआ पीएनजी मदर स्टेशन। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में हरोली क्षेत्र के बाथू में शुक्रवार को भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के सीएनजी मदर स्टेशन का शुभारंभ हो गया। इस मदर स्टेशन से रोजाना 70 हजार यूनिट पाइप्ड नेचुरल (पीएनजी) गैस की जिला ऊना सहित प्रदेशभर के लिए आपूर्ति होगी। पहले चरण में जिला ऊना के घरेलू उपभोक्ताओं को यह सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। इससे लोगों को सस्ती दर पर रसोई गैस मिलेगी तो सिलिंडर ढोने के झंझट से भी छुटकारा मिलेगा। आने वाले समय में औद्योगिक क्षेत्र बाथू बाथड़ी, टाहलीवाल और बल्क ड्रग पार्क के लिए भी पीएनजी की सप्लाई यहीं से की जाएगी। जबकि बस-ट्रक से लेकर अन्य वाहनों की सीएनजी आपूर्ति भी यहीं से की जाएगी। इससे प्रदेशभर में गैस की उपलब्धता होगी। शुभारंभ मौके पर कंपनी के मार्केटिंग निदेशक सुखमल कुमार जैन बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। उन्होंने मदर स्टेशन का रिबन काट एवं नारियल फोड़ विधिवत शुभारंभ किया।

विज्ञापन


विशेष अतिथि के रूप में बिजनेस हेड अक्षय वाधवा, प्रोजेक्ट एंड मार्केटिंग (गैस) के चीफ जनरल मैनेजर रौफ एम खान और उत्तर क्षेत्र प्रमुख अनूप तनेजा मौजूद रहे। सभी प्रमुख अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे लगाए। स्टेशन संचालन और सुविधाओं का निरीक्षण भी किया। इन अधिकारियों का स्वागत बीपीसीएल के प्रादेशिक प्रबंधक अनुपम श्रीवास्तव ने पुष्प गुच्छ देकर किया। बिजनेस हेड अक्षय वाधवा ने बताया कि भौगोलिक परिस्थितियों के अनुसार ऊना में सीजीएस एवं मदर स्टेशन बिलासपुर और हमीरपुर के लिए मिला है। साथ ही हरित राज्य के रूप में हिमाचल को बढ़ावा मिलेगा। भारत पेट्रोलियम के यहां 27 सीएनजी स्टेशन हो गए हैं। यहां से बस, ऑटो, कार आदि को सीएनजी की उपलब्धता मिलेगी। बाकायदा जिला सहित प्रदेश की औद्योगिक इकाइयों को भी यहां से पीएनजी के साथ जोड़ा जाएगा। इसके अलावा होटल, रेस्टोरेंट और घरेलू उपभोक्ताओं के लिए पाइप्ड नेचुरल गैस प्रदान करेंगे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

बिलासपुर और हमीरपुर को मिलेगी निर्बाध सप्लाई
अनुपम श्रीवास्तव ने कहा कि जिला में पाइप्ड नेचुरल गैस के जिला में करीब 4,500 घरेलू तो व्यावसायिक उपभोक्ता 30 से ज्यादा हो गए हैं। इस आंकड़े में तेजी से बढ़ोतरी जारी है। मदर स्टेशन बाथू से हिमाचल के ऊना सहित बिलासपुर, हमीरपुर व अन्य जिलों तक पीएनजी की निर्बाध सप्लाई मिलेगी। पंचायत बाथू और बाथड़ी सहित साथ लगती अन्य पंचायतों में भी पाइप नेचुरल गैस की सप्लाई रसोई घर तक होगी।ं इस मौके पर परियोजना प्रबंधक श्याम शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed