फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal's eligible 30,000 employees will get the benefit of the Higher Pay Scale

Higher Pay Scale: हिमाचल के पात्र 30,000 कर्मियों को मिलेगा उच्चतम वेतनमान का लाभ, अधिसूचना जारी

Thu, 23 Jun 2022 11:00 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 23 Jun 2022 11:00 PM IST
सार

राज्य सरकार के वित्त विभाग ने गुरुवार को कर्मचारियों को उच्चतम वेतनमान देने की अधिसूचना जारी की है। हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी ठाकुर ने कहा कि यह कर्मचारियों के हित में राज्य सरकार का बड़ा फैसला है।

विज्ञापन
Himachal's eligible 30,000 employees will get the benefit of the Higher Pay Scale
कर्मचारियों को उच्चतम वेतनमान का लाभ(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सभी पात्र 30,000 कर्मचारियों को उच्चतम वेतनमान का लाभ मिलेगा। यह लाभ 3 जनवरी 2022 से पहले दो साल की नियमित सेवाएं पूरी करने वालों को मिलेगा। इन कर्मचारियों को 13,000 से 18,000 रुपये तक की मासिक वेतन वृद्धि का फायदा होगा। राज्य सरकार के वित्त विभाग ने गुरुवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। नया वेतनमान 3 जनवरी 2022 को अधिसूचित किया गया है, जो 1 जनवरी 2016 से दिया जा रहा है। गौर हो कि प्रदेश में वर्ष 2014 में यह व्यवस्था लाई गई थी कि नियुक्त कर्मचारी दो साल तक प्रोबेशन पर रहेंगे और दो वर्ष की नियमित नियुक्ति के बाद उन्हें उच्चतम वेतनमान का लाभ मिलेगा, लेकिन 3 जनवरी 2022 को यह व्यवस्था की गई कि नए स्केल में दो साल का प्रोबेशन पीरियड नहीं होगा।

विज्ञापन


अब व्यवस्था यह बनी कि नए स्केल के हिसाब से ही वेतन मिलेगा और यह व्यवस्था 2016 से लागू होगी। इसलिए वर्ष 2016 से लेकर 3 जनवरी 2022 तक नियुक्त कर्मियों को इसका लाभ मिलेगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी ठाकुर ने कहा कि यह कर्मचारियों के हित में राज्य सरकार का बड़ा फैसला है। उन्होंने कहा कि इससे संबंधित कर्मचारियों को मासिक 13,000 से 18,000 रुपये तक का लाभ होना है। अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ के हिमाचल प्रांत के अध्यक्ष पवन कुमार, महामंत्री मामराज पुंडीर आदि ने भी सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। 
विज्ञापन


अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ हिमाचल प्रांत अध्यक्ष पवन कुमार, महामंत्री डॉ. मामराज पुंडीर, संगठन मंत्री विनोद सूद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जय शंकर ठाकुर, सहित प्रांत कार्यकारिणी के सदस्यों सहित, जिलों के अध्यक्ष, महामंत्री व जिला कार्यकारिणी ने सरकार की ओर से प्रदेश के कर्मचारियों व जेओए पर लगे सभी कर्मचारियों को  2012 वाली शर्त को हटाने का फैसले का स्वागत किया है। पुंडीर ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ने पूर्व सरकारों द्वारा कर्मचारियों का जो शोषण किया था उसे खत्म किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed