फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal's BJP government preparing to please outsourced workers

Outsourced Employees: आउटसोर्स कर्मियों को खुश करने की तैयारी हिमाचल की भाजपा सरकार

Fri, 23 Sep 2022 09:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 23 Sep 2022 09:45 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव के चलते इन्हें रिझाने की कोशिश की जा रही है। यह  भाजपा सरकार बनने से लेकर अब तक पॉलिसी की मांग कर रहे हैं। बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को इस मामले को लेकर कैबिनेट उप समिति की बैठक हुई है। 

विज्ञापन
Himachal's BJP government preparing to please outsourced workers
बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा सरकार के कार्यकाल के आखिर पड़ाव में आउटसोर्स कर्मचारियों को तोहफा दिया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश में 30 हजार के करीब आउटसोर्स कर्मचारी हैं। विधानसभा चुनाव के चलते इन्हें रिझाने की कोशिश की जा रही है। यह  भाजपा सरकार बनने से लेकर अब तक पॉलिसी की मांग कर रहे हैं। बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को इस मामले को लेकर कैबिनेट उप समिति की बैठक हुई है। इसमें 28 सितंबर को होने वाली कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव ले जाने पर सहमति बनी है। इससे पहले 27 सितंबर को कैबिनेट सब कमेटी की अधिकारियों के साथ बैठक होगी।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इन कर्मचारियों के लिए प्रदेश सरकार पालिसी बनाने पर विचार कर रही है। इसके अलावा इनकी तनख्वाह बढ़ाने पर भी विचार हो रहा है। इससे पहले भी कैबिनेट सब कमेटी की बैठक हुई थी। इसमें विभागों, निगम और बोर्ड के अधिकारी शामिल हुए। लेकिन उसमें कोई ठोस निर्णय नहीं हो पाया है। यह कर्मचारी लगातार ठोस नीति बनाने को लेकर सचिवालय के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन इन्हें अभी तक निराशा ही हाथ लगी है। कैबिनेट सब कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि आउससोर्स कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित होगा। 
विज्ञापन

  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed