फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Ruling party and opposition face off in the Assembly complex; staged a protest holding placards.

हिमाचल: विधानसभा परिसर में सत्तापक्ष और विपक्ष ने हाथों में तख्तियां लेकर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

Sat, 22 Aug 2026 11:16 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 22 Aug 2026 11:16 AM IST
सार

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल ने हाथों में तख्तियां लेकर विधानसभा परिसर में भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं, दूसरी तरफ कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा विधायक दल ने भी विधानसभा परिसर में हाथों में तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Himachal: Ruling party and opposition face off in the Assembly complex; staged a protest holding placards.
विधानसभा परिसर में आमने-सामने हुए सत्तापक्ष और विपक्ष। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

 मानसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले सत्तापक्ष और विपक्ष विधानसभा परिसर में आमने-सामने हुए। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल ने हाथों में तख्तियां लेकर विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया। इस दाैरान सत्तापक्ष ने भाजपा पर राष्ट्रगान के अपमान का आरोप लगाया। इस दाैरान कांग्रेस विधायकों ने पेपर चोर कहां मिलेंगे, बीजेपी के दफ्तर में... जैसे नारे भी लगाए।

विज्ञापन



वहीं, दूसरी तरफ कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा विधायक दल ने भी विधानसभा परिसर में हाथों में तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दाैरान भाजपा विधायकों ने पंचायती राज संस्थाओं का राजनीतिक शोषण करने, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव लटकाने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। 

विज्ञापन

शोकोद्गार से शुरू हुई दूसरे दिन की कार्यवाही
 सदन की दूसरे दिन की बैठक 11 बजे दिवंगत पूर्व विधायकों के शोकोद्गार से शुरू हुई।  पहले सीएम, उसके बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और उनके बाद मंत्री व अन्य विधायकों ने दिवंगत पूर्व विधायकों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। 




इसके बाद सदन में वंदे मातरम् पर जमकर हंगामा हुआ। हंगामा बढ़ता देख अध्यक्ष को कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी। सदन के भीतर दोनों दलों ने एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed