फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Roadways bus Service To Delhi Stopped Due To Kisan andolan

किसानों के उग्र आंदोलन के चलते दिल्ली के लिए एचआरटीसी की बसें बंद

Wed, 27 Jan 2021 05:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 27 Jan 2021 05:06 PM IST
विज्ञापन
Himachal  Roadways bus Service To Delhi Stopped Due To Kisan andolan
हिमाचल पथ परिवहन निगम (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

किसानों के उग्र आंदोलन के चलते हिमाचल पथ परिवहन निगम ने दिल्ली के लिए परिवहन सेवाएं बंद कर दी हैं। पहले ये सेवाएं 2 दिन के लिए बंद की गई थीं, लेकिन स्थिति तनावपूर्ण होने के कारण निगम ने दिल्ली बसें नहीं भेजीं। हालांकि, ऑन ट्रायल शिमला से दिल्ली के लिए साढ़े 11 बजे एक बस भेजी गई है। शाम तक बस गंतव्य नहीं पहुंची है। निगम ने दिल्ली रूट पर जाने वाली बसें चंडीगढ़ तक भेजी हैं।

विज्ञापन


दिल्ली में 5-6 बसें फंसी हैं। आने वाले दिनों में स्थिति ठीक होने पर शिमला से दिल्ली जाने वाली बसें करनाल से बाईपास होकर जाएंगी। पहले मरवाई से होते बसें दिल्ली भेजी जा रही थीं। रूट बदलने से सवारियां जल्द दिल्ली पहुंचेंगी। प्रदेश से दिल्ली के लिए 38 बसें चलाई जा रही थीं। तीन दिन से बसें बंद होने से निगम को लाखों का घाटा हो रहा है। सभी बसें सवारियों से फुल आ रही थीं। 
विज्ञापन


पर्यटन सीजन पर पड़ रही मार 
दिल्ली में किसान आंदोलन की मार हिमाचल के विंटर सीजन पर भी पड़ रही है। अधिकतर पर्यटक दिल्ली से वोल्वो बसों में शिमला, धर्मशाला, कांगड़ा, मनाली व कुल्लू और खज्जियार जैसे पर्यटक स्थलों में घूमने आते हैं। किसान आंदोलन के चलते कम पर्यटक हिमाचल पहुंच रहे हैं। वोल्वो बसों में 20 फीसदी तक किराये में कटौती की है। किराया कम होने के बाद आंदोलन से बस सेवाएं रोक दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed