फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल: शिमला शहर में सीजन की पहली बर्फबारी, भारी संख्या में पहुंचे सैलानी

Sat, 08 Jan 2022 05:41 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 08 Jan 2022 05:41 PM IST
विज्ञापन
Himachal: Roads closed after fresh snowfall in the capital workers engaged in cleaning the roads
शिमला में हुई ताजा बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला

पहाड़ों की रानी शिमला में शनिवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई। शुक्रवार रात से ही जाखू में फाहे गिरने शुरू हो गए थे। सुबह के समय ढली, संजौली, आईजीएमसी, लक्कड़ बाजार, रिज मैदान सहित अन्य क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई। मौसम विभाग ने चार दिन पहले ही बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी कर दिया था जिसके चलते शुक्रवार से ही भारी संख्या में सैलानी शिमला पहुंचने शुरू हो गए थे। शनिवार को भी पूरा दिन पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली सहित अन्य राज्यों से सैलानी शिमला पहुंचे। 

Himachal: Roads closed after fresh snowfall in the capital workers engaged in cleaning the roads
- फोटो : अमर उजाला

रिज मैदान पर बर्फपारी शुरू होते ही सैलानियों ने खुशी से नाचना गाना शुरू कर दिया। आसमान से गिरते बर्फ के फाहों को देख कर सैलानी उत्साहित हो गए। बर्फबारी के बीच सैलानियों ने रिज मैदान पर घुड़सवारी और फोटोग्राफी का लुत्फ उठाया। मालरोड पर दिनभर सैलानियों की भारी भीड़ जुटी रही। कोरोना नियमों को ताक पर रख कर सैलानी बिना मास्क टहलते दिखे।

Himachal: Roads closed after fresh snowfall in the capital workers engaged in cleaning the roads
- फोटो : अमर उजाला

शारीरिक दूरी के नियम की भी परवाह नहीं की गई। शनिवार को शहर के होटलों में आक्यूपेंसी करीब 70 से 80 फीसदी रही। शिमला के अलावा मशोबरा, कुफरी और नारकंडा के होटलों तथा होम स्टे में भी अधिकतर कमरे बुक रहे। सर्कुलर रोड से मालरोड जाने वाली पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट के बाहर भी शनिवार को पूरे दिन सैलानियों की कतारें लगी रहीं। हसन वैली, छराबड़ा और कुफरी में भी शनिवार को सैलानियों का भारी जमावड़ा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Himachal: Roads closed after fresh snowfall in the capital workers engaged in cleaning the roads
- फोटो : अमर उजाला

ताजा बर्फबारी के बाद कुफरी में सैलानियों की आमद बढ़ने से पर्यटन कारोबारी उत्साहित हैं। बर्फबारी में अठखेलियां करने के लिए बड़ी संख्या शनिवार को सैलानी कुफरी पहुंचे। बर्फबारी के बाद कुफरी के होटल, होम स्टे, हार्स राइडिंग, एडवेंचर स्पोर्ट्स संचालकों ने राहत की सांस ली है। क्रिसमस और न्यू ईयर के बाद बर्फबारी होने से कुफरी में पर्यटन कारोबार के रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Himachal: Roads closed after fresh snowfall in the capital workers engaged in cleaning the roads
- फोटो : अमर उजाला

होटल कुफरी आश्रय के संचालक राकेश मेहता ने बताया कि बर्फबारी के बाद आने वाले दिनों में सैलानियों की आमद में बढ़ोतरी की उम्मीद है। कुफरी सहित आसपास के इलाकों के पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों को इससे लाभ मिलेगा। हार्स राइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप ठाकुर ने बताया कि बर्फबारी के बाद हार्स राइडिंग के काम में तेजी आएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed