फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Road will be paved in Kinnaur to Dumti post adjacent to China border

Himachal: किन्नौर में चीन सीमा से सटी दुमती पोस्ट तक पक्की होगी 20 किलोमीटर लंबी सड़क

Wed, 29 Jun 2022 01:19 PM IST
Krishan Singh धर्मेंद्र पंडित, शिमला
धर्मेंद्र पंडित, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 29 Jun 2022 01:19 PM IST
सार

किन्नौर जिले में छितकुल से आगे चीन सीमा से सटी आईटीबीपी की दुमती पोस्ट तक 20 किलोमीटर लंबी सड़क पक्की होगी। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस सड़क को पक्की करने में 7.64 करोड़ रुपये खर्च होंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसके लिए हिमाचल प्रदेश सरकार को बजट जारी किया है। 

विज्ञापन
Himachal: Road will be paved in Kinnaur to Dumti post adjacent to China border
सड़क पक्की होगी(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में छितकुल से आगे चीन सीमा से सटी आईटीबीपी की दुमती पोस्ट तक 20 किलोमीटर लंबी सड़क पक्की होगी। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस सड़क को पक्की करने में 7.64 करोड़ रुपये खर्च होंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसके लिए हिमाचल प्रदेश सरकार को बजट जारी किया है। यह काम लोक निर्माण विभाग ठेकेदार से करवाएगा। विभाग ने इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिया है। लोक निर्माण विभाग ने इस मार्ग को हालांकि वाहन योग्य बना दिया था। सड़क पर सोलिंग का काम भी हो गया है। अब इसे पक्का किया जाना है। सड़क की चौड़ाई पांच मीटर की गई है। जहां मोड़ हैं, वहां पर इसकी चौड़ाई सात मीटर है, ताकि छोटे-बड़े वाहन आसानी से आ-जा सकें।

विज्ञापन


इससे आईटीबीपी के जवान भी सीमा तक जल्द पहुंच सकेंगे। आईटीबीपी की इस पोस्ट से चीन सीमा सामने नजर आती है। लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर इन चीफ अजय गुप्ता ने बताया कि केंद्र सरकार ने चीन सीमा से सटी दुमती पोस्ट तक सड़क पक्की करने के लिए राशि जारी की है। इसका काम विभाग जल्द ठेकेदार को सौंप देगा। बता दें कि दुमती पोस्ट के आसपास आबादी नहीं। यहां से कुछ दूरी पर ही आबादी है। विशेष तौर पर सीमा पर तैनात आईटीबीपी के जवानों की सहूलियत के लिए ही सड़क पक्की की जा रही है। लोक निर्माण विभाग (भावानगर) के अधिशाषी अभियंता राहुल सूद ने बताया कि सड़क पक्की करने के लिए टेंडर जारी कर दिया है।
विज्ञापन


छितकुल से दो किलोमीटर चेक पोस्ट
छितकुल से तीन किलोमीटर आगे आईटीबीपी की नगस्सी के पास एक चेक पोस्ट है। यहां पर आईटीबीपी के जवान तैनात रहते हैं। कामकाज के लिए आगे जाने वाले स्थानीय और अन्य लोगों की इस चेक पोस्ट पर चेकिंग होती है। इसके बाद ही लोगों को आगे भेजा जाता है। इसी तरह दुमती पोस्ट से पहले निथल थाच के पास एक अन्य चेक पोस्ट स्थापित है। यहां भी चेकिंग के बाद ही लोगों को आगे जाने दिया जाता है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed