{"_id":"602bea868ebc3ee97217dfa3","slug":"himachal-road-transport-corporation-will-ply-special-buses-for-haridwar-kumbh-mela","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार महाकुंभ मेले के लिए 25 विशेष बसें चलाएगा एचआरटीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार महाकुंभ मेले के लिए 25 विशेष बसें चलाएगा एचआरटीसी
Wed, 17 Feb 2021 10:42 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 17 Feb 2021 10:42 AM IST
विज्ञापन
एचआरटीसी 25 विशेष बसें चलाएगा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के हरिद्वार में 27 फरवरी से शुरू हो रहे महाकुंभ मेले के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) 25 विशेष बसें चलाएगा। ये बसें 25 फरवरी से सभी जिलों से चलाई जाएंगी। एचआरटीसी फिलहाल प्रदेश भर से हरिद्वार और इसके आसपास के क्षेत्रों के लिए 32 बसें चला रहा है। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने कहा कि विशेष बसें चलाने के आदेश जारी कर दिए हैं। श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए इन बसों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है।
विज्ञापन
मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए निगम प्रबंधन ने 94180-00529 नंबर भी जारी किया है। किसी को समस्या हो तो इस नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि कोरोना की वजह से निगम घाटे में है। कर्मचारियों के वेतन के लिए भी पैसे नहीं हैं। निगम का मानना है कि इन बसों को चलाने से आमदनी में सुधार हो सकता है। वहीं, कोरोना के चलते बसों में नियमों का पालन करना होगा। श्रद्धालुओं को मास्क पहनकर ही सफर करना होगा।
विज्ञापन