फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal road Transport Corporation new deluxe buses with ac, preparing to increase the fare by Rs 50 per seat

HRTC: एसी होंगी परिवहन निगम की नई डीलक्स बसें, प्रति सीट 50 रुपये तक किराया बढ़ाने की तैयारी

Thu, 02 Jun 2022 12:18 PM IST
Krishan Singh फरेंद्र ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
फरेंद्र ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Thu, 02 Jun 2022 12:18 PM IST
सार

डीलक्स बसों में हर सीट पर मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, बैक पुश सीटें, पांव रखने के लिए स्पेस फुट रेस्ट की सुविधा होगी। पानी की बोतल रखने के लिए अलग से जगह बनाई गई है। 

विज्ञापन
Himachal road Transport Corporation new deluxe buses with ac, preparing to increase the fare by Rs 50 per seat
एचआरटीसी की नई बस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी)के बेड़े में शामिल होने वाली नई डीलक्स (हिमधारा) बसें एसी सुविधा से युक्त होंगी। इनमें प्रति सीट 50 रुपये तक अतिरिक्त किराया वसूला जाएगा। एचआरटीसी इसका खाका बना रहा है। इन 50 नई डीलक्स बसें हिमाचल पहुंचने के बाद सरकार को किराया बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा जाएगा। इसमें सरकार अंतिम निर्णय लेगी। निगम डीलक्स बसों में लंबे रूट पर सफर करने वाले मुसाफिरों से बस में एसी चलने का प्रति सीट 50 रुपये चार्ज वसूलेगा।

विज्ञापन


हालांकि, पुरानी डीलक्स बसों में किराया बढ़ाने का प्लान अब तक नहीं है। एचआरटीसी प्रबंधन के अनुसार दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ जैसे शहरों में गर्मी बढ़ने के कारण एसी चलाना जरूरी होता है। बसों में एसी डीजल से चलता है। इससे डीजल सामान्य के मुकाबले ज्यादा लगता है। एचआरटीसी अधिकांश डीलक्स बसें लंबे रूट पर 
विज्ञापन


हर सीट पर चार्जिंग प्वाइंट, वोल्वो की तरह होगी सीटें
डीलक्स बसों में हर सीट पर मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, बैक पुश सीटें, पांव रखने के लिए स्पेस फुट रेस्ट की सुविधा होगी। पानी की बोतल रखने के लिए अलग से जगह बनाई गई है। शक्तिशाली इंजन वाली ये बसें अशोका ले लैंड कंपनी की हैं। बसों में सफर को सुविधाजनक बनाने के लिए वोल्वो की तरह आरामदायक सीटें लगाई हैं। सभी आधुनिक सुविधाओं से भी लेस हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


200 जीरो वैल्यू की बसें
वर्तमान में प्रदेश में करीब दो 200 जीरो वैल्यू बसें हैं। नई साधारण और डीलक्स बसें पहुंचने के बाद कई बसें हटाई जाएंगी। सूबे को कुल 250 बसें मिलनी हैं। इनमें 11 बसें नालागढ़ पहुंच गई हैं। यहां इनकी तकनीकी जांच की जा रही है। उधर, एचआरटीसी कुल्लू के क्षेत्रीय प्रबंधक डीके नारंग ने बताया कि एसी डीलक्स बसों में 50 रुपये अतिरिक्त लेने की तैयारी है। इस पर विचार चल रहा है। सरकार को प्रस्ताव सौंपा जाएगा। 

यह है किराया लेने का प्रावधान
बस                  मैदानी क्षेत्र      पहाड़ी क्षेत्र किमी
                   (किमी में पैसे)    ( किमी में पैसे)  
                 
साधारण              01.40                02.19
डीलक्स              01.71                 02.71
एसी वोल्वो           03.42                 04.52

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed