फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Ration card consumers will now get suger in packets

हिमाचल: राशनकार्ड उपभोक्ताओं को अब पैकेट बंद मिलेगी चीनी

Tue, 22 Sep 2020 02:16 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 22 Sep 2020 02:16 AM IST
विज्ञापन
Himachal: Ration card consumers will now get suger in packets
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को अब पैकेट बंद चीनी मिलेगी। चीनी में नमी और मिलावट की आशंका के चलते यह फैसला लिया गया है। राशन डिपो में यह पैकिंग एक और आधा किलो में आएगी। खाद्य आपूर्ति निगम इसका प्रस्ताव तैयार करने लगा है। आगामी कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए लाया जा रहा है। हिमाचल में साढ़े 18 लाख राशन उपभोक्ता हैं। प्रति उपभोक्ता 600 ग्राम चीनी दी जाती है।

विज्ञापन


पहले चीनी केंद्र सरकार मुहैया कराती थी, केंद्र से बंद किए जाने के बाद प्रदेश सरकार खुद उपभोक्ताओं को सब्सिडी पर चीनी दे रही है। उल्लेखनीय है कि चीनी और नमक के सबसे ज्यादा सैंपल फेल होते हैं। इसका कारण इन खाद्य वस्तुओं में नमी होने की अधिक संभावना रहती है। दोनों खाद्य वस्तुएं ज्यादा नमी सोखती है। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बताया कि उपभोक्ताओं को बंद पैकेट में चीनी देने पर विचार किया जा रहा है। इस मामले को कैबिनेट की बैठक में लाया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed