फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Public Service Commission will not postpone recruitment examinations

हिमाचल लोकसेवा आयोग स्थगित नहीं करेगा भर्ती परीक्षाएं

Wed, 29 Jul 2020 11:14 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 29 Jul 2020 11:14 AM IST
विज्ञापन
Himachal Public Service Commission will not postpone recruitment examinations
हिमाचल प्रदेश राज्य लोकसेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश राज्य लोकसेवा आयोग भर्ती परीक्षाएं स्थगित नहीं करेगा। मंडी, धर्मशाला और शिमला में छह और सात अगस्त को अधीनस्थ चयन सेवा की लिखित परीक्षा ली जाएगी। आयोग के सचिव आशुतोष गर्ग ने बताया कि प्रदेश सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है। कोरोना के बीच सभी एहतियात बरतते हुए परीक्षाएं ली जाएंगी। व्यवस्था बनाने के लिए आयोग ने परिवहन और पर्यटन विभाग को पत्र भी लिखे हैं। चार से सात अगस्त तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बस सेवा चलाने की मांग की गई है।

विज्ञापन


मंडी, धर्मशाला और शिमला के जिला उपायुक्तों, उपमंडलाधिकारियों और पर्यटन अधिकारियों से बात कर होटलों में अभ्यर्थियों के रहने का इंतजाम करने को भी कहा गया है। प्रदेश सरकार ने बाहरी राज्यों से परीक्षा देने के लिए आने वाले अभ्यर्थियों और उनके परिजनों की सहूलियत के लिए एडमिट कार्ड को ही एंट्री पास मान्य किया है। परीक्षाओं को लेकर एसओपी भी जारी किया गया है। इसके तहत बुखार, जुकाम और खांसी के लक्षण वाले अभ्यर्थियों को अलग कमरे में बैठाकर परीक्षा लेने का प्रावधान किया गया है। परीक्षा केंद्रों को अच्छी तरह से सैनिटाइज करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed