फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Proposals sought from departments till 14th to fill JOA IT posts, appointments will be made as job t

Himachal: जेओए आईटी के पद भरने के लिए 14 तक विभागों से मांगे प्रस्ताव, जॉब ट्रेनी के रूप में होंगी नियुक्तियां

Tue, 07 Oct 2025 03:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 07 Oct 2025 03:58 PM IST
सार

सरकार ने सभी विभागों से जेओए आईटी के रिक्त पद भरने के लिए 14 अक्तूबर तक प्रस्ताव मांगे हैं।

विज्ञापन
Himachal: Proposals sought from departments till 14th to fill JOA IT posts, appointments will be made as job t
नाैकरी (प्रतीकात्मक) - फोटो : Freepik

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने सभी विभागों से जेओए आईटी के रिक्त पद भरने के लिए 14 अक्तूबर तक प्रस्ताव मांगे हैं। तय तारीख के बाद प्राप्त होने वाले प्रस्तावों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। राज्य भर्ती निदेशालय के माध्यम से जॉब ट्रेनी योजना के तहत यह नियुक्तियां होंगी। कार्मिक विभाग ने इस बाबत सभी प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों को निर्देश जारी किए हैं। जॉब ट्रेनी के लिए तय मासिक मानदेय और नियुक्ति की सामान्य शर्तें भी विभागों को साथ में भेजने को कहा गया है। सरकार ने भर्ती निदेशालय को सी श्रेणी के पदों पर सीधी भर्ती के लिए नोडल एजेंसी बनाया है।

विज्ञापन
Trending Videos

प्रदेश सरकार ने सभी विभागों से जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) के पदों से जुड़ी विस्तृत जानकारी भेजने के निर्देश दिए हैं। कार्मिक विभाग की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि अब इन पदों की भर्ती डायरेक्टरेट ऑफ रिक्रूटमेंट हिमाचल प्रदेश के माध्यम से जॉब ट्रेनी योजना के तहत की जाएगी। विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने यहां भरे और रिक्त जेओए आईटी पदों का पूरा ब्योरा, आरक्षण रोस्टर, वित्त विभाग से स्वीकृति पत्र, योग्यता और चयन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी सहित मांगपत्र ऑफलाइन मोड में भेजें। जिन पदों के लिए पहले ही वित्त विभाग और सक्षम प्राधिकारी से मंजूरी मिल चुकी है, उनका स्पष्ट उल्लेख भी करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

14 अक्तूबर के बाद प्राप्त कोई भी मांग पत्र निदेशालय द्वारा स्वीकार नहीं किया जाएगा। अतिरिक्त सचिव कार्मिक विभाग ने बताया कि सरकार का उद्देश्य नई प्रणाली के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और त्वरित बनाना है, जिससे राज्य के युवाओं को समय पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा सकें। सरकार ने मार्च 2025 में भर्ती निदेशालय की स्थापना करते हुए यह निर्णय लिया था कि विभिन्न विभागों में ग्रुप-सी स्तर के पदों की भर्ती अब इसी निदेशालय के माध्यम से की जाएगी। जुलाई 2025 में लागू जॉब ट्रेनी योजना के तहत नियुक्त होने वाले उम्मीदवारों को प्रारंभ में जॉब ट्रेनी के रूप में जोड़ा जाएगा और बाद में नियमित पदों पर समायोजन का प्रावधान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed