{"_id":"6178281ea969122c4507d67a","slug":"himachal-private-schools-are-refusing-to-take-corona-samples-of-students-the-government-has-given-instructions-for-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: विद्यार्थियों के सैंपल लेने से हिमाचल के निजी स्कूल कर रहे इनकार, सरकार ने दिए कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: विद्यार्थियों के सैंपल लेने से हिमाचल के निजी स्कूल कर रहे इनकार, सरकार ने दिए कार्रवाई के निर्देश
Wed, 27 Oct 2021 11:17 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:17 AM IST
सार
बताया जा रहा है कि स्कूल बंद न हो, इसके चलते निजी स्कूल प्रबंधन सैंपल लेने में आनाकानी कर रहे हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि अगर मामले बढ़ते हैं तो स्कूल बंद किए जा सकते हैं। ऐसे में प्रबंधन सैंपल लेने में आनाकानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
कोरोना(सांकेतिक )
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूल विद्यार्थियों के कोरोना सैंपल लेने से मना कर रहे हैं। प्रबंधक इसको लेकर उपनिदेशक पर दबाव बनाकर स्कूलों में टीमें न भेजने की बात कह रहे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि स्कूल बंद न हो, इसके चलते निजी स्कूल प्रबंधन सैंपल लेने में आनाकानी कर रहे हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि अगर मामले बढ़ते हैं तो स्कूल बंद किए जा सकते हैं। ऐसे में प्रबंधन सैंपल लेने में आनाकानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
कोरोना के चलते सरकार ने स्कूल बंद किए थे। इस दौरान छात्रों की ऑनलाइन कक्षाएं लग रही थीं। अभिभावकों से विद्यार्थियों की ट्यूशन फीस ही ली जा रही थी। जबकि अन्य चार्जिज लेने को शिक्षा विभाग ने साफ इनकार किया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि अगर मामले बढ़ते हैं तो स्कूलों को बंद किया जा सकता है। ऐसे में प्रबंधन सैंपल लेने में आनाकानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
स्कूलों में बढ़ रहे मामले
प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूलों में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। सरकार की ओर से रैंडम सैंपलिंग की जा रही है। अब तक प्रदेश में साढ़े 500 विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।
विज्ञापन