फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Principals and teachers will be recruited in CBSE schools through an education board examination.

Himachal: शिक्षा बोर्ड की परीक्षा से सीबीएसई स्कूलों में भर्ती होंगे 5700 से अधिक प्रिंसिपल और शिक्षक

Sat, 31 Jan 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 31 Jan 2026 05:00 AM IST
सार

सरकार के सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) के स्कूलों में पढ़ाने वाले प्रिंसिपल और शिक्षकों की योग्यता को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड परखेगा। 

विज्ञापन
Himachal: Principals and teachers will be recruited in CBSE schools through an education board examination.
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार के सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) के स्कूलों में पढ़ाने वाले प्रिंसिपल और शिक्षकों की योग्यता को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड परखेगा। करीब 5,700 से अधिक पदों के लिए यह भर्ती प्रक्रिया करवाई जाएगी। इसके लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड दो-तीन दिन में भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को जारी करेगा।जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार ने पहले चरण में 100 करीब स्कूलों में सीबीएसई की पढ़ाई को शुरू करने का फैसला लिया है, इसके चलते अधिकतर स्कूलों को सीबीएसई की संबद्धता मिल चुकी है। ऐसे में अब इन स्कूलों में तैनात होने वाले प्रिंसिपलों और शिक्षकों की योग्यता को परखने का जिम्मा हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड को सौंपा गया है। प्रदेश सरकार ने इस संबंध में शिक्षा बोर्ड से औपचारिक पत्राचार किया है और भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित करवाने के निर्देश दिए हैं। बोर्ड द्वारा आयोजित यह परीक्षा चयन प्रक्रिया का अहम हिस्सा होगी, जिसके आधार पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार परीक्षा बहुविकल्पीय (एमसीक्यू) आधारित होगी, जिसमें 100 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। अभ्यर्थियों को परीक्षा में न्यूनतम निर्धारित प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य होगा, ताकि चयन प्रक्रिया में गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। परीक्षा का सिलेबस, पात्रता शर्तें और आवेदन प्रक्रिया को लेकर अंतिम रूप दिया जा रहा है। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इस व्यवस्था से सीबीएसई स्कूलों में नियुक्तियों की गुणवत्ता सुनिश्चित होगी और लंबे समय से उठ रहे मनमानी भर्तियों के सवालों पर भी विराम लगेगा। बोर्ड स्तर पर परीक्षा आयोजित होने से चयन प्रक्रिया अधिक जवाबदेह और पारदर्शी बनेगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से सीबीएसई स्कूलों में भर्ती किए जाने वाले प्रिंसिपलों और शिक्षकों की भर्ती करवाने का जिम्मा हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड को दिया गया है। शिक्षा बोर्ड जल्द ही इसकी नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को शुरू करेगा। - डॉ. मेजर विशाल शर्मा, सचिव, स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed