फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Preparations for Lok Sabha elections intensified, Congress will make strategy on 16th

हिमाचल: लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज, 16 जनवरी को रणनीति बनाएगी कांग्रेस

Tue, 09 Jan 2024 05:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 09 Jan 2024 05:35 PM IST
सार

पार्टी प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित सभी मंत्री, मुख्य संसदीय सचिव और पार्टी विधायक मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
Himachal: Preparations for Lok Sabha elections intensified, Congress will make strategy on 16th
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस 16 जनवरी को रणनीति बनाएगी। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित सभी मंत्री, मुख्य संसदीय सचिव और पार्टी विधायक मौजूद रहेंगे। पार्टी के सभी जिला और ब्लॉक अध्यक्ष, फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष और 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ने वाले सभी कांग्रेस प्रत्याशी भी बैठक में बुलाए गए हैं। पार्टी मुख्यालय राजीव भवन शिमला में होने वाली इस बैठक में बूथ स्तर से चुनाव प्रचार शुरू करने का एलान किया जाएगा।

विज्ञापन


मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। 16 जनवरी को चुनाव की तैयारियों के लिए आवश्यक बैठक बुलाई गई है। बैठक में लोकसभा चुनावों की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। पार्टी की चुनाव समिति की बैठक भी जल्द बुलाई जाएगी। कांग्रेस हाईकमान के निर्देशानुसार चारों संसदीय सीटों से संभावित प्रत्याशियों का पैनल बनाकर भी भेजा जाना है। प्रदेश कांग्रेस इस बार लोकसभा चुनाव में अपनी जीत का परचम लहराएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस बहुत ही मजबूत स्थिति में है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी से मणिपुर से शुरू होगी और 20 मार्च को मुंबई में संपन्न होगी। राहुल गांधी की यह यात्रा पूर्व में भारत जोड़ो यात्रा की तरह मील का पत्थर साबित होगी। इसी कड़ी में मंगलवार को उन्होंने अपनी गाड़ी पर राहुल गांधी की यात्रा का पोस्टर भी लगा दिया है। उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से अपनी-अपनी गाड़ियों में यह पाेस्टर लगाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राम मंदिर को लेकर नहीं होनी चाहिए राजनीति
प्रतिभा सिंह ने कहा कि भगवान श्रीराम सनातन धर्म में आस्था रखने वाले सभी लोगों के हैं। इस पर कोई राजनीति नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवी देवताओं की भूमि है और हम सब देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना करते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह ने प्रदेश में हजारों मंदिरों का जीर्णोद्धार किया। उनके परिवार को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण मिला है, जिसे वह अपना सौभाग्य मानती हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed