फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: preparation to board 100 percent of passengers in buses, cabinet gives in principle approval, loans to private operators

हिमाचल: बसों में अब 100 फीसदी सवारियां बैठाने को सैद्धांतिक मंजूरी

Fri, 26 Jun 2020 10:27 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 26 Jun 2020 10:27 AM IST
विज्ञापन
Himachal: preparation to  board 100 percent of passengers in buses, cabinet gives in principle approval, loans to private operators
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में बसों में अब 100 फीसदी सवारियां बैठाने को कैबिनेट ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। कैबिनेट बैठक में  परिवहन निगम और निजी बस ऑपरेटरों की वास्तविक स्थिति पर प्रस्तुति के बाद सरकार ने यह मंजूरी दी है। निजी बस ऑपरेटरों को 20 लाख रुपये तक कार्यशील पूंजी (वर्किंग कैपिटल लोन) देने पर भी सहमति बनी। लोन का 50 फीसदी ब्याज सरकार वहन करेगी। पहले साल निजी ऑपरेटरों को कोई ब्याज नहीं देना होगा।

विज्ञापन


दूसरे साल 50 फीसदी और तीसरी और चौथे साल पूरा ब्याज देना होगा। प्रति बस दो लाख तक लोन लिया जा सकेगा। अब विस्तृत प्रस्ताव को कैबिनेट या फिर सरकार के पास लाया जाना है। एक जुलाई से इस व्यवस्था को लागू किया जा सकता है। सूबे में निजी बस ऑपरेटर किराया बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इनका तर्क है कि बसों में 60 फीसदी सवारियां बैठाने से न तो गाड़ी की मरम्मत का खर्च निकलेगा और न चालक-परिचालकों की तनख्वाह दे सकेंगे। ऐसे में सरकार ने बसों की मेंटेनेंस और अन्य खर्चों के लिए लोन देने का फैसला किया है। 
विज्ञापन


सितंबर तक नहीं लगेगा ग्रीन सेस और फिटनेस फीस 
कैबिनेट ने वाहन मालिकों को ग्रीन सेस और फिटनेस फीस सितंबर तक माफ करने का फैसला लिया है। वाहन मालिकों से यह फीस 800 से 1000 रुपये तक ली जाती है। वाहनों की पासिंग को अब पेंट कराने की जरूरत नहीं होगी। सिर्फ मेकेनिक पार्ट्स ठीक होने चाहिए। सरकार ने छोटे-बड़े वाहनों पर टैक्स पर लगाई जाने वाली पेनल्टी भी माफ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

हिमाचल में वाहन शुल्क हुआ महंगा  

सरकार ने हिमाचल में वाहन पंजीकरण शुल्क महंगा कर दिया है। पहले यह शुल्क ढाई से 4 फीसदी तक लिया जाता था। अब इसे बढ़ाकर 7 से 10 फीसदी किया है। 50 हजार तक मोटरसाइकल पर 7 फीसदी, 50 हजार से 2 लाख तक 8 फीसदी, दो लाख व इससे ज्यादा तक 10 फीसदी पंजीकरण शुल्क लगेगा। कार पर शुल्क 8 से 10 फीसदी किया है। बसों में भी 10 फीसदी तक शुल्क वसूल किया जाएगा। 

अब 100 फीसदी लगेगी कंपोजिट फीस 
बाहरी राज्यों से सवारियां लेकर हिमाचल आने वाली छोटी-बड़ी बसों से सरकार 100 फीस कंपोजिट फीस लेगी। पहले एक महीने हिमाचल आने पर ऑपरेटरों से 15 दिन तक की कपोजिट फीस ली जाती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed