फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal: pregnant woman carried eight km in the palanquin to reach the road

हिमाचल: पालकी में आठ किमी पैदल चलकर सड़क तक पहुंचाई गर्भवती महिला

Sat, 06 Jun 2020 05:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, खज्जियार (चंबा)
अमर उजाला नेटवर्क, खज्जियार (चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 06 Jun 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
himachal: pregnant woman carried eight km in the palanquin to reach the road
गर्भवती महिला को पालकी में उठाकर सड़क तक पहुंचाया। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के चंबा जिले के खज्जियार में सड़क के अभाव में एक गर्भवती महिला को परिजनों और ग्रामीणों ने आठ किमी तक पालकी में उठाकर मंगला पहुंचाया। यहां से निजी वाहन से चंबा मेडिकल कॉलेज लाया गया। चंबा जिले के टपूण गांव को आज तक कोई भी सरकार सड़क से नहीं जोड़ पाई है। ग्रामीणों को सड़क तक पहुंचने के लिए आज भी आठ किमी का सफर पैदल तय करना पड़ता है। शनिवार सुबह पांच बजे टपूण गांव में रजनी पत्नी दीप कुमार को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। गांव में सड़क न होने से परिजन एंबुलेंस को भी फोन नहीं कर पाए। इसके चलते परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से गर्भवती महिला को पालकी के सहारे अस्पताल पहुंचाने का निर्णय लिया। परिजन व ग्रामीण गर्भवती को पालकी में उठाकर अस्पताल की तरफ रवाना हुए।

विज्ञापन


आठ घंटे पैदल चलकर ग्रामीणों ने महिला को मंगला गांव में पहुंचाया। यहां से उसे अस्पताल पहुंचाने के लिए निजी वाहन की व्यवस्था की गई। निजी वाहन से महिला को चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। ग्रामीणों में संजू कुमार, संजीव कुमार, रमेश, अमित, अनिल, प्यार चंद, जोगिंद्र, किरपा राम, दीपक व रिंकू ने सरकार व प्रशासन से उपरोक्त सड़क बनाने की मांग की है। उधर, लोनिवि के सहायक अभियंता मीत कुमार ने बताया कि टपूण गांव तक सड़क बनाने को लेकर विभाग की ओर से सभी औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी हैं। वन विभाग से एनओसी भी मिल गया है। कुछ लोग निजी भूमि विभाग के नाम नहीं कर रहे हैं। इस कारण सड़क का कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed