फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal pradesh Weather: imd Heavy rain alert for six days in many parts, landslides in shimla

Himachal Weather: कई भागों में छह दिन भारी बारिश का अलर्ट, शिमला में झमाझम बरसे बादल, जगह-जगह भूस्खलन

Fri, 26 Jul 2024 06:17 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 26 Jul 2024 06:17 PM IST
सार

प्रदेश के कई भागों में छह दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं भारी बारिश के कारण राजधानी शिमला में जगह-जगह भूस्खलन हुआ है।

विज्ञापन
Himachal pradesh Weather: imd Heavy rain alert for six days in many parts, landslides in shimla
शिमला में जगह-जगह भूस्खलन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में छह दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट है। उधर, बीती रात को प्रदेश के कई भागों में भारी बारिश दर्ज की गई।  धर्मशाला में 53.6, शिमला 50.0, ब्राह्मणी 46.4, सुंदरनगर 45.0, गोहर 40.0, स्लापड़ 32.3 और बग्गी में 31 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार को राजधानी शिमला व आसपास भागों में हल्की धूप खिलने के साथ बादल छाए रहे।  माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कुछ स्थानों पर 26 जुलाई से 1 अगस्त तक भारी बारिश का येलो अलर्ट है। 28 जुलाई से अधिकतर भागों में बारिश होने का पूर्वानुमान है। 

विज्ञापन

शिमला में गुरुवार देर रात और शुक्रवार तड़के हुई बारिश से कई इलाकों में भूस्खलन हो गया । इसके कारण शहर की कई सड़कें बंद हो गईं। भूस्खलन के कारण अनाडेल सड़क सभी तरह के वाहनों के लिए बंद कर दी गई। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का काफिला भी शुक्रवार सुबह वाया कैथू अनाडेल मैदान के लिए रवाना करना पड़ा। इस सड़क पर नाग देवता मंदिर के पास भूस्खलन हो गया है। सड़क का हिस्सा धंसने से इस पर आवाजाही बंद करनी पड़ी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

अब यहां डंगा लगाकर ही सड़क बहाल होगी। उधर, टुटीकंडी वार्ड के पांजड़ी इलाके में भी सड़क पर मलबा आने से आवाजाही बंद हो गई है। यहां बारिश से और भूस्खलन होने का खतरा बना हुआ है। यहां एक चीड़ का पेड़ भी उखड़ गया।  वहीं शहर के साथ लगते बड़श इलाके में भी पहाड़ी से पत्थर गिरने से सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं और यहां भूस्खलन का खतरा पैदा हो गया है। पत्थर गिरने से यहां सड़क किनारे खड़ी दो कारों को नुकसान पहुंचा है। एक कार चकनाचूर हो गई है। 

विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 17.6, सुंदरनगर 22.1, भुंतर 22.5, कल्पा 16.8, धर्मशाला 23.2, ऊना 24.7, नाहन 25.2, केलांग 13.9, पालमपुर 20.0, सोलन 22.0, मनाली 14.9, कांगड़ा 23.8, मंडी 25.2, बिलासपुर 25.5, हमीरपुर 26.7, चंबा 24.6, डलहाैजी 16.2, कुफरी 16.3, रिकांगपिओ 20.2, धाैलाकुआं 25.6, बरठीं 24.7, कसाैली 19.7, पांवटा साहिब 25.0, सराहन 21.0, सैंज 22.9 और बजाैरा में 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
 

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
माैसम विभाग के अनुसार ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर,कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन व सिरमाैर जिले में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। किन्नाैर, लाहाैल-स्पीति व कुल्लू जिले के लिए कोई अलर्ट नहीं है। पर्यटकों व स्थानीय लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है। 

अधिकतम तापमान(डिग्री सेल्सियस में)
शिमला 24.8
सुंदरनगर 33.7
 भुंतर 36.7
धर्मशाला 29.0 
ऊना 37.4
नाहन 26.6
केलांग 26.9
सोलन 30.2
कांगड़ा 34.4
मंडी 34.5
बिलासपुर 34.8
हमीरपुर 33.5
चंबा 34.4
रिकांगपिओ 32.1
सेऊबाग 34.8
बरठीं 33.4
नेरी 35.6
बजौरा 34.9

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed