फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Vidhan Sabha Budget Session 2021: scholarship scam in Social justice department in Himachal Prdaesh

कागजों में ही तो नहीं बांट दी 58.67 लाख की छात्रवृत्ति, विभाग से रिपोर्ट तलब

Sat, 06 Mar 2021 10:29 AM IST
अरविन्द ठाकुर प्रखर दीक्षित, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
प्रखर दीक्षित, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 06 Mar 2021 10:29 AM IST
सार

  • विधानसभा की कल्याण समिति ने पकड़ा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में गड़बड़झाला
  • समिति के एक सवाल के जवाब में दी जानकारी से सामने आया मामला, विभाग से मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
Himachal Pradesh Vidhan Sabha Budget Session 2021: scholarship scam in Social justice department in Himachal Prdaesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक भी प्रशिक्षणार्थी को कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिए बिना ही 58.67 लाख रुपये की छात्रवृत्ति तो नहीं बांट दी गई। यह गड़बड़झाला हिमाचल प्रदेश विधानसभा की कल्याण समिति ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में सामने आया है। समिति के एक सवाल के जवाब में विभाग ने जो दस्तावेज पेश किए, उनके अनुसार साल 2017-18 में अधिकतर जिलों में प्रशिक्षणार्थियों की संख्या शून्य थी, लेकिन प्रशिक्षणार्थियों को छात्रवृत्ति एवं फीस का भुगतान कर दिया गया। समिति ने अब विभाग से इसकी विस्तृत रिपोर्ट तलब कर ली है।

विज्ञापन


चिंतपूर्णी से विधायक बलबीर सिंह की अध्यक्षता वाली कल्याण समिति ने विभाग से साल 2017-18 व 2018-19 में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग से संबंधित प्रशिक्षणार्थियों को कंप्यूटर उपयोग व समवर्गीय क्रियाकलापों में प्रशिक्षण एवं दक्षता योजना के संबंध में सवाल जवाब किया। समिति ने जानना चाहा कि 2017-18 व 2018-19 में कुल कितने प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया व उन प्रशिक्षणार्थियों पर हुए खर्च का निर्वाचन क्षेत्रवार विवरण मांगा।
विज्ञापन


विभाग ने अवगत करवाया कि दोनों वित्तीय वर्षों में कुल 3475 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया। इसके अलावा खर्च का ब्योरा भी अलग से भेज दिया। विवरण का जब अध्ययन किया गया तो पता चला कि साल 2017-18 में 58.67 लाख रुपये की छात्रवृत्ति कई जिलों ने बांट दी, जबकि उन जिलों में किसी को भी प्रशिक्षण नहीं दिया गया। वहीं चंबा और सिरमौर में प्रशिक्षण देने वालों की संख्या और जारी की गई छात्रवृत्ति शून्य दिखाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



शून्य प्रशिक्षणार्थी की फीस भी शून्य
खास बात यह है कि जिन विधानसभा क्षेत्र में प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया, वहां पर फीस का विवरण भी दिया गया। लेकिन जहां प्रशिक्षणार्थियों की संख्या शून्य थी, वहां फीस का विवरण भी शून्य था। 

समिति को देंगे जवाब
विभाग के वर्तमान अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने कहा कि समिति ने क्या जानकारी मांगी है, उसकी अभी जानकारी नहीं है, लेकिन अगर वर्ष 2017-18 के संबंध में जानकारी मांगी है तो समिति को लिखित में उपलब्ध कराई जाएगी। 
 

कहां कितनी बांटी छात्रवृत्ति

विधानसभा क्षेत्र    छात्रवृत्ति (रुपये में)
किन्नौर    2,41,978
आनी    1,25,405
बंजार    2,01,345
कुल्लू    9,62,015
मनाली    4,64,008
हमीरपुर    74,487
सुजानपुर    27,003
नादौन    50,568
धर्मपुर    4,90,000
बल्ह    2,00,000
द्रंग    2,74,000
सदर मंडी    8,92,277
जोगिंद्रनगर    1,28,872
शिमला शहरी    1,40,729
शिमला ग्रामीण    97,200
कसुम्पटी    60,500
जुब्बल कोटखाई    36,400
चौपाल    1,43,400
रामपुर    74,200
बिलासपुर सदर    3,70,846
श्रीनयना देवी जी    34,920
घुमारवीं    3,08,346
झंडूता    2,00,826
कुटलैहड़    14,470
ऊना    1,29,584
हरोली    29,912
गगरेट    11,806
चिंतपूर्णी    37,832

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed