{"_id":"61437b8c490e916ebf296f66","slug":"himachal-pradesh-university-shimla-directions-not-to-release-merit-list-after-counselling","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय: काउंसलिंग के बाद प्रवेश मेरिट जारी करने पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय: काउंसलिंग के बाद प्रवेश मेरिट जारी करने पर रोक
Thu, 16 Sep 2021 10:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 16 Sep 2021 10:45 PM IST
सार
विवि में विज्ञान संकाय के अलावा बहुत से ऐसे कला संकाय के ऐसे विभाग है, जिनमें यूजी बीए फाइनल के परिणाम आना बाकी है, काउंसलिंग में स्नातक डिग्री के परिणाम की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. अरविंद कालिया ने सभी विभागाध्यक्षों और संस्थानों के निदेशकों को निर्देश जारी किए हैं कि पीजी डिग्री, डिप्लोमा कोर्स की काउंसलिंग की प्रक्रिया तय तिथि को पूरी करने के बाद प्रवेश मेरिट सूची जारी न की जाए। बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित होने को है, इसलिए आगामी आदेशों तक प्रवेश मेरिट जारी न की जाए।
विज्ञापन
इसमें हैरान करने वाली बात यह है कि साइंस के दो से तीन विभागों ने इन आदेशों के 16 सितंबर को जारी किए जाने से पहले ही प्रवेश मेरिट जारी कर दी है। अब इन विभागों के लिए इन आदेशों के कोई मायने नहीं रह जाते हैं। विवि में विज्ञान संकाय के अलावा बहुत से ऐसे कला संकाय के ऐसे विभाग है, जिनमें यूजी बीए फाइनल के परिणाम आना बाकी है, काउंसलिंग में स्नातक डिग्री के परिणाम की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन
एनएसयूआई के संगठन महासचिव मनोज कुमार चौहान ने कहा कि विवि प्रशासन को यूजी के परीक्षा परिणाम आने के बाद ही काउंसलिंग का शेड्यूल जारी करना चाहिए थे। अब काउंसलिंग देने के बाद रिजल्ट न आने से छात्रों की परेशानी और बढ़ेगी।
विज्ञापन