फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh university shimla 200 employees duty in By election in himachal pradesh

एचपीयू शिमला: 200 कर्मियों की उपचुनाव में लगा दी ड्यूटी, परीक्षा परिणाम संबंधित कार्य हो सकते हैं बाधित

Wed, 13 Oct 2021 01:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 13 Oct 2021 01:26 PM IST
सार

चुनाव ड्यूटी पर लगाए गए कर्मचारियों की रिहर्सल शुरू हो चुकी है। चुनावी ड्यूटी वाले कर्मचारी चुनाव नतीजों के बाद ही काम पर लौट पाएंगे।

विज्ञापन
himachal pradesh university shimla 200 employees duty in By election in himachal pradesh
एचपीयू शिमला (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के दो सौ से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों की चुनावी ड्यूटी लगाई गई है। इनमें चालक, परिचालक सहित तकनीकी स्टाफ, गैर शिक्षक कर्मचारी और अधिकारी शामिल हैं। चुनाव ड्यूटी पर लगाए गए कर्मचारियों की रिहर्सल शुरू हो चुकी है। चुनावी ड्यूटी वाले कर्मचारी चुनाव नतीजों के बाद ही काम पर लौट पाएंगे।

विज्ञापन


इससे विवि में कोरोना के कारण लंबित परीक्षा परिणाम तैयार करने से संबंधित कार्य बाधित हो सकते हैं। विवि में पहले ही कर्मचारियों के पद रिक्त पड़े हैं। अब चुनाव में एकसाथ इतनी संख्या में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने से कार्य प्रभावित होना तय है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अधिकारी संघ ने 29 सितंबर को ही कुलपति को मांगपत्र सौंप कर चुनाव ड्यूटी में कम से कम कर्मचारियों को लगाने की मांग उठाई थी। 
विज्ञापन


अधिकारी संघ के अध्यक्ष तेजराम शर्मा, महासचिव नरेश कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष सुनील दत्त, सह सचिव प्रेम प्रकाश नेगी, संगठन सचिव देवी चंद ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारियों और गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि प्रशासन को मांगपत्र सौंपकर कम से कम संख्या में कर्मचारियों की चुनाव में ड्यूटी लगाने का आग्रह किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि अब विवि के करीब दो सौ कर्मचारी चुनावी ड्यूटी में लगा दिए हैं। इससे सीधे तौर पर विवि में पढ़ाई कर रहे लाखों छात्र-छात्राओं को परेशानी झेलनी पड़ेगी। आरोप लगाया कि प्रशासन ने संघों द्वारा उठाए इस मामले पर कोई गौर नहीं किया जिसके चलते उपचुनाव होने तक रोजमर्रा का काम काज प्रभावित होना तय है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed