फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh University: Application till February 7 for 173 PhD seats

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय: पीएचडी की 173 सीटों के लिए 7 फरवरी तक आवेदन

Fri, 13 Jan 2023 08:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 13 Jan 2023 08:15 PM IST
सार

प्रदेश विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में सत्र 2022-23 के लिए प्रवेश परीक्षा के आधार पर 173 पीएचडी की सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता अध्ययन कार्यालय ने सात फरवरी तक आवेदन आमंत्रित किए है।

विज्ञापन
Himachal Pradesh University: Application till February 7 for 173 PhD seats
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में सत्र 2022-23 के लिए प्रवेश परीक्षा के आधार पर 173 पीएचडी की सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता अध्ययन कार्यालय ने सात फरवरी तक आवेदन आमंत्रित किए है। पात्रता शर्तों का विस्तृत ब्योरा विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया गया है। विवि के एडमिशन पोर्टल के माध्यम से इसके लिए आवेदन किया जा सकेगा। पीएचडी में प्रवेश की तय की गई प्रक्रिया में प्रवेश परीक्षा 80 अंक की होगी, जबकि बीस अंक तय नियमों अनुसार प्राथमिकता दी जाएगी। इनमें यूजीसी- नेट, जीएटीई वेलिड स्कोर प्राप्त अभ्यर्थियों को का 20 अंक, एसएलईटी क्वालीफाई अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा में 15 अंक, एचपीयू से एम फिल, एलएलएम और एम टेक डिग्री प्राप्त अभ्यर्थियों को 10 अंक अंक मिलेंगे।

विज्ञापन


प्रवेश प्रक्रिया में आरक्षित श्रेणी एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों को न्यूनतम पात्रता के रखे गए 55 फीसदी अंकों में पांच प्रतिशत अंक की छूट मिलेगी। अभ्यर्थियों को 80 अंक की प्रवेश परीक्षा में 50 फीसदी पास मार्क्स रहेंगे। अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. कुलभूषण चंदेल ने कहा कि प्रवेश में पारदर्शिता बरतने के लिए विवि द्वारा यूजीसी नियमों को ध्यान में रखकर नए नियम लागू किए गए है। इसमें हर विभाग में आरक्षित वर्ग की सीटों के अलावा कर्मचारियों के बच्चों, विवि, कॉलेज, स्कूल शिक्षकों के लिए रखी सुपरन्यूमरी अतिरिक्त सीटों का ब्यौरा साफ तौर पर दिया गया है। 
विज्ञापन


किस विभाग में कितनी पीएचडी सीटों के लिए होगी प्रवेश परीक्षा
वहीं, एचपीयू के विभिन्न विभागों में रिक्त पीएचडी की सीटों के लिए यह प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई है। इनमें गणित विभाग में सात, फिजिक्स में 16, केमिस्ट्री में 8, बायो टेक्नोलॉजी में 7, कंप्यूटर साइंस में 12, समाज शास्त्र में 2, सोशल वर्क में एक, विधि विभाग में तीन, बिजनेस स्कूल मैनेजमेंट में  6, कॉमर्स में 9, साइकोलॉजी में 5, इंग्लिश में 15, राजनीति विज्ञान में 10, हिंदी में 8, इतिहास में 5, शारीरिक शिक्षा में 7, टूरिज्म में 6, पत्रकारिता में 1, लाइफ लांग लर्निंग में 4, विजुअल आर्ट में 3, शिक्षा विभाग 24, परफार्मिंग आर्ट म्यूजिक में 5, लोक प्रशासन में तीन सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा होगी। इसके अलावा योगा स्टडीज में एक और संस्कृत विभाग में पीएचडी की पांच सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed