{"_id":"5fcb82218ebc3ecf6440dac5","slug":"himachal-pradesh-tourism-development-corporation-hotel-quarantine-centres-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में भी पर्यटन निगम ने कमाए लाखों, होटलों को बनाया क्वारंटीन सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में भी पर्यटन निगम ने कमाए लाखों, होटलों को बनाया क्वारंटीन सेंटर
Sun, 06 Dec 2020 11:56 AM IST
अरविन्द ठाकुर
सचिन चौधरी, अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
सचिन चौधरी, अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 06 Dec 2020 11:56 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन में जहां पूरा प्रदेश आर्थिक तंगी से जूझ रहा था, वहीं पर्यटन निगम ने लाखों की कमाई की है। निगम के होटलों में स्वास्थ्य विभाग, सरकारी कर्मचारियों और बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को क्वारंटीन किया जा रहा था। निगम ने अपने होटलों को पेड क्वारंटीन बनाया था। निगम को एक ही होटल से एक माह में करीब चार से पांच लाख की कमाई हुई थी। अभी भी निगम के कुछ होटलों में पेड क्वारंटीन सेंटर है, जहां स्वास्थ्य कर्मियों और अन्य लोगों को पैसे देकर 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया जा रहा है।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण रोकने को मार्च से प्रदेश में लॉकडाउन लगाया था। सब कुछ बंद होने से प्रदेश के पर्यटन व्यवसाय पर भी इसका काफी प्रभाव पड़ा है। अभी भी होटल कारोबारी इससे उबर नहीं पाए हैं। जानकारी के अनुसार जिला कांगड़ा में पर्यटन निगम के पांच होटल हैं, जिन्हें पेड क्वारंटीन सेंटर बनाया गया था।
विज्ञापन
लॉकडाउन में निगम की आय करोड़ों में
मार्च से लगे लॉकडाउन में पर्यटन निगम ने करीब एक करोड़ से ज्यादा का पैसा कमाया है। निगम के होटलों में एक दिन में लोगों से करीब दो हजार रुपये लिए जा रहे थे। इससे एक होटल की महीने में करीब पांच लाख की कमाई हो रही थी।
विज्ञापन
होटल कुनाल अभी भी पेड क्वारंटीन सेंटर
धर्मशाला स्थित होटल कुनाल अभी भी क्वारंटीन सेंटर है। यहां स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों व अधिकारियों को क्वारंटीन किया जा रहा है। यह होटल मार्च से क्वारंटीन सेंटर है। होटल धौलाधार को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है।
जिला कांगड़ा में कोरोना की दस्तक के बाद से निगम के होटलों को पेड क्वारंटीन सेंटर बनाया गया था। इससे पर्यटन निगम की आय में काफी बढ़ोतरी हुई है। धर्मशाला में कुनाल होटल को अभी भी पेड क्वारंटीन सेंटर ही बनाया है। - कर्ण देव शर्मा, एजीएम, पर्यटन निगम कांगड़ा