फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh team hockey champion wins 40 medals in master games

Solan News: मास्टर गेम्स में हिमाचल बना हॉकी विजेता, जीते 40 पदक

Sun, 05 Feb 2023 08:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 05 Feb 2023 08:14 PM IST
सार

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शीला कौशल ने 65 से अधिक भार वर्ग में रजत, कमलेश ने 60 से अधिक भार वर्ग में एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीते हैं।

विज्ञापन
himachal pradesh team hockey champion wins 40 medals in master games
हॉकी टीम को हैदराबाद में सम्मानित करते हुए। - फोटो : संवाद

विस्तार

पांचवीं आल इंडिया मास्टर गेम्स में हॉकी प्रतियोगिता में हिमाचल राष्ट्रीय स्तर पर विजेता रहा है। विभिन्न खेलों में हिमाचल के खिलाड़ियों ने 40 पदक जीते हैं। इनमें 16 स्वर्ण, 12 रजत और 12 कांस्य पदक शामिल हैं। मास्टर गेम्स हैदराबाद में हुई थीं। यह चार दिन तक चलीं। हिमाचल की महिला टीम ने भी हॉकी का खिताब अपने नाम किया है।

विज्ञापन


प्रदेश मेस्ट्रो स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, चीफ नैटर्न मनमोहन सिंह और टीम की मुखिया शीला कौशल ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शीला कौशल ने 65 से अधिक भार वर्ग में रजत, कमलेश ने 60 से अधिक भार वर्ग में एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीते हैं।
विज्ञापन


अवतार कौर ने 65 से अधिक भार वर्ग में तीन स्वर्ण, शकुंतला मेहता ने 65 से अधिक भार वर्ग एक स्वर्ण और दो रजत पदक, सुकैना सूद ने 70 से अधिक भार वर्ग में दो स्वर्ण और एक रजत, संतोष ने 65 से अधिक भार वर्ग में एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य, कृष्णा वर्मा ने 50 से अधिक भार वर्ग में एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक।
विज्ञापन
विज्ञापन


सावित्री कश्यप ने 55 से अधिक भार वर्ग में तीन स्वर्ण, सरिता ठाकुर 45 से अधिक भार में एक स्वर्ण, एक कांस्य, पूजा हांडा ने 40 से अधिक भार वर्ग में एक कांस्य, वेद ज्योति चंदेल ने तीस से अधिक भार वर्ग में एक रजत और एक कांस्य, रीता ने 55 से अधिक भार वर्ग में एक रजत और दो कांस्य, किरण गुलेरिया ने 55 से अधिक भार में एक स्वर्ण, दो रजत और मोहन सिंह मेहता ने 70 से अधिक भार वर्ग में दो कांस्य पदक जीते। प्रतियोगिता में शॉटपुट, जेवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो के अलावा 100, 200 और 400 मीटर की दौड़ के मुकाबले हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed