तकनीकी शिक्षा बोर्ड: पैट की 3200, लीट की 978 सीटों के लिए होगी प्रवेश परीक्षा, अब तक 2850 आवेदन
पैट के लिए दो मई और लीट के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि छह मई रखी गई है। हिमाचल प्रदेश के सभी सरकारी और निजी बहुतकनीकी संस्थानों में पैट के लिए 3,200 और लीट के लिए लगभग 978 सीटें भरी जानी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड प्रदेश भर में एक वर्ष के डिप्लोमा इंजीनियरिंग (पैट) के लिए 3,200 और दो वर्ष के डिप्लोमा इंजीनियरिंग (लीट) की 978 सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा करवाएगा। 15 दिन पहले शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया में 2,850 के करीब अभ्यर्थी आवेदन कर चुके हैं। पैट 21 और लीट 28 मई को होगा। प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड के सचिव आरके शर्मा ने बताया कि बोर्ड की ओर से 21 माई को बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा और 28 मई को ली जाने वाली लेटरल एंट्री एंट्रेस टेस्ट (लीट) के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
पैट के लिए दो मई और लीट के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि छह मई रखी गई है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन की तिथियों को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। आरके शर्मा ने बताया कि अभी तक पैट के लिए 1,976 और लीट के लिए 872 अभ्यर्थियों के ऑनलाइन आवेदन आ चुके हैं।
हिमाचल प्रदेश के सभी सरकारी और निजी बहुतकनीकी संस्थानों में पैट के लिए 3,200 और लीट के लिए लगभग 978 सीटें भरी जानी हैं। इसके लिए अभी तक 3,000 के करीब अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। उन्होंने बताया कि इनमें से कुछ अभ्यर्थी ऐसे भी हैं, जिन्होंने अभी तक ऑनलाइन फीस जमा नहीं करवाई है।
उन्होंने ऐसे अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वह निर्धारित अंतिम तिथियों से पहले अपनी फीस को ऑनलाइन माध्यम से जमा करवा दें। उन्होंने बताया कि बिना फीस के उनके पंजीकरण को मान्य नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षाओं से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए अभ्यर्थी या अभिभावक बोर्ड की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर 01892-225755 पर संपर्क कर सकते हैं।