फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh State Teacher Award 2020 to 16 teachers

प्रदेश के 16 शिक्षकों को मिलेगा राज्य स्तरीय पुरस्कार, सूची जारी

Tue, 01 Sep 2020 10:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 01 Sep 2020 10:43 PM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh State Teacher Award 2020 to 16 teachers
- फोटो : अमर उजाला

प्रदेश सरकार ने राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कारों की सूची जारी कर दी है। विभिन्न श्रेणियों के 16 शिक्षकों को  इसके लिए चुना है। इनमें दो प्रिंसिपल, एक हेडमास्टर, तीन प्रवक्ता, दो डीपीई, एक टीजीटी, दो सीएंडवी, एक पीईटी, चार जेबीटी शामिल हैं। 13 शिक्षकों का चयन 44 आवेदनों में से किया है। इसके लिए चयन कमेटी का गठन किया था। तीन शिक्षकों का चयन सरकार ने किया है।

विज्ञापन


शिक्षा सचिव की ओर से जारी सूची में बताया गया है कि पुरस्कार के लिए पोर्टमोर स्कूल के प्रिंसिपल नरेंद्र कुमार सूद, गडा कुफर स्कूल जिला शिमला के प्रवक्ता हिंदी दयानंद शर्मा, कांगड़ा के बगली स्कूल के प्रवक्ता फिजिक्स राकेश कुमार वालिया, सोलन के जौणाजी स्कूल के डीपीई हेमप्रकाश शर्मा, कुल्लू के खारगा स्कूल के डीपीई दयानंद ठाकुर, सोलन के मिडल स्कूल कथेड़ की टीजीटी आर्ट्स सुनीता कुमारी, सोलन के सुल्तानपुर स्कूल के सीएंडवी देव दत्त शर्मा, हमीरपुर के लंबलू स्कूल के सीएंडवी तिलकराज शर्मा, सोलन के ओच्छघाट स्कूल की पीईटी नर्वदा सूद, सिरमौर के हरीपुरधार स्कूल के जेबीटी नरेश ठाकुर, बिलासपुर के बरोना स्कूल के जेबीटी विनोद कुमार, हमीरपुर के झगरियाणी स्कूल की जेबीटी प्रोमिला देवी, बिलासपुर के गेहड़वीं स्कूल की जेबीटी अंजना शर्मा को चुना है।

विज्ञापन

Himachal Pradesh State Teacher Award 2020 to 16 teachers
teachers award 2020 - फोटो : अमर उजाला

सरकार ने जो तीन शिक्षक चुने हैं, उनमें जिला मंडी के धरोटधार बगस्याड़ स्कूल के हेडमास्टर उत्तम सिंह ठाकुर, लाहौल-स्पीति के काजा स्कूल के प्रिंसिपल देकित डोलकर और सोलन के धुंधन स्कूल से प्रवक्ता नरेंद्र कपिला शामिल हैं। सरकार की ओर से चुने तीन शिक्षकों को स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने, गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने और पढ़ाई में नए प्रयोग करने के लिए दिया जा रहा है।

सोलन से सबसे ज्यादा पांच शिक्षक चुने
सोलन से सबसे ज्यादा 5, शिमला-बिलासपुर और हमीरपुर जिले से दो-दो और कांगड़ा-कुल्लू-सिरमौर-मंडी और लाहौल स्पीति जिले से एक-एक शिक्षक शिक्षक शामिल है। 



राज्य स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह रद्द
पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के निधन के चलते पांच सितंबर को प्रस्तावित राज्य स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह को अगले आदेशों तक रद्द कर दिया गया है। पांच सितंबर को राजधानी शिमला स्थित राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ में पुरस्कार वितरण समारोह प्रस्तावित था। छह सितंबर तक देश में घोषित हुए राष्ट्रीय शोक के चलते मंगलवार को सरकार ने शिक्षक दिवस समारोह को आयोजित नहीं करने का फैसला लिया है। आयोजन की नई तारीख बाद में तय की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed