फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh State Nodal Agency budget will not be lapsed

State Nodal Agency: केंद्रीय योजनाओं के लिए आया विकास का पैसा लैप्स नहीं होगा

Sun, 05 Jun 2022 01:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 05 Jun 2022 01:14 PM IST
सार

केंद्र सरकार से वित्तपोषित योजनाओं के तहत आए बजट को कोष विभाग से एसएनए खाते के लिए हस्तांतरित किया जाएगा।

विज्ञापन
Himachal Pradesh State Nodal Agency budget will not be lapsed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में केंद्रीय योजनाओं के लिए आया विकास का पैसा अब लैप्स नहीं होगा। स्टेट नोडल एजेंसी (एसएनए) के बैंक खाते में डाला गया बजट अगले वित्त वर्ष में भी खर्च किया जा सकेगा। अगर बजट एसएनए खाते से बाहर रहा और दूसरे खाते में जमा रहा तो इसे वापस मंगवा लिया जाएगा। 

विज्ञापन


यह आदेश भारत सरकार के केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने जारी किए हैं। इस संबंध में अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना ने सभी प्रशासनिक सचिवों को भी एक पत्र लिखा है। पिछले साल एक जुलाई 2021 से केंद्र से वित्तपोषित योजनाओं के लिए बजट जारी करने का नया प्रावधान शुरू किया गया है। 
विज्ञापन


केंद्र से आए बजट की सार्वजनिक फंड प्रबंधन प्रणाली (पीएफएमएस) के तहत प्रभावी निगरानी के लिए यह प्रावधान किया गया है कि इस बजट को रखने के लिए स्टेट नोडल एजेंसी का अलग से खाता खोला जाए। केंद्रीय वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग के निदेशक ने स्पष्ट किया है कि केंद्र सरकार से वित्तपोषित योजनाओं के तहत आए बजट को कोष विभाग से एसएनए खाते के लिए हस्तांतरित किया जाए। मगर उसी वित्तीय वर्ष में हस्तांतरित करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर ऐसा नहीं किया गया तो इसे आरबीआई के निर्देश के अनुसार केंद्र सरकार के समेकित फंड के लिए लौटाना होगा। अगर उसी वित्त वर्ष में एसएनए खाते में बजट डाला जाता है तो इसे खर्च नहीं कर पाने की स्थिति में अगले वित्त वर्ष में भी व्यय किया जा सकेगा। ऐसे में इसे दोबारा से सत्यापित करने की जरूरत नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed