फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal pradesh sell four crore units of electricity per day from June 15

15 जून से प्रतिदिन चार करोड़ यूनिट बिजली बेचेगा हिमाचल

Sat, 07 May 2022 01:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 07 May 2022 01:09 PM IST
सार

हिमाचल की ओर से अरुणाचल प्रदेश को 1 जून से 15 लाख यूनिट प्रतिदिन बिजली दी जाएगी। हिमाचल को जरूरत होने पर अरुणाचल प्रदेश से 25 प्रतिशत बिजली बढ़ाकर वापस ली जाएगी।

विज्ञापन
Himachal pradesh sell four crore units of electricity per day from June 15
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार 15 जून से प्रतिदिन चार करोड़ यूनिट बिजली बेचेगा। खुली बोली के हिसाब से 12 रुपये प्रति यूनिट की दर से 15 सितंबर तक अन्य राज्य बिजली की खरीददारी कर सकेंगे। हिमाचल सरकार को इस बिक्री से रोजाना 35 से 40 करोड़ रुपये की आय होने के अनुमान है। सचिवालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि प्रदेश में बिजली सरप्लस है। कट लगाने की कोई नौबत नहीं है।

विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि कोयले की कमी के चलते हिमाचल प्रदेश में अप्रैल में बिजली की कमी महसूस हुई थी। सरकार के चार थर्मल प्लांट में 50 प्रतिशत उत्पादन कम हो गया था। इन प्लांट से जरूरत के हिसाब से बिजली बोर्ड बिजली लेता है। उन्होंने बताया कि बोर्ड ने आंतरिक बंदोबस्त कर बिजली संकट की स्थिति को टाल दिया था। बीते कुछ दिनों से उत्पादन में बढ़ोतरी हुई है। ऊर्जा मंत्री ने राज्य बिजली बोर्ड ने विभिन्न श्रेणियों के करीब 700 पदों को भरने के लिए कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर को पत्र भेज दिया है। जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन


अरुणाचल प्रदेश को रोजाना 15 लाख यूनिट बिजली देगा प्रदेश
हिमाचल प्रदेश और अरुणाचल पावर कॉरपोरेशन के बीच बिजली सप्लाई को लेकर समझौता हुआ है। इसके तहत प्रदेश की ओर से अरुणाचल प्रदेश को 1 जून से 15 लाख यूनिट प्रतिदिन बिजली दी जाएगी। हिमाचल को जरूरत होने पर अरुणाचल प्रदेश से 25 प्रतिशत बिजली बढ़ाकर वापस ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed