{"_id":"63d7e84715a4e3784e07f423","slug":"himachal-pradesh-secretariat-employees-caught-drinking-in-office-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: सचिवालय में कार्यालय समय में शराब पीकर आ रहे अधिकारी और कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: सचिवालय में कार्यालय समय में शराब पीकर आ रहे अधिकारी और कर्मचारी
Tue, 31 Jan 2023 11:08 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 31 Jan 2023 11:08 AM IST
सार
सचिवालय प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अगर कोई भी अधिकारी शराब पीकर आया तो उसके खिलाफ सीसीएस कंडक्ट रूल्स के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश सचिवालय में कार्यालय समय में कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों के शराब पीकर आने की शिकायत हुई है। इसके बाद सचिवालय प्रशासन हरकत में आ गया है। सचिवालय प्रशासन विभाग ने कड़ा संज्ञान लिया है और सभी प्रशासनिक सचिवों को इस संंबंध में एक चिट्ठी भेजी है। इसमें चेतावनी दी गई है कि अगर कोई भी अधिकारी शराब पीकर आया तो उसके खिलाफ सीसीएस कंडक्ट रूल्स के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उप सचिव सचिवालय प्रशासन ने इस संबंध में एक चिट्ठी सभी प्रशासनिक सचिवों, सभी शाखा, अनुभाग अधिकारियों, निजी सचिवों आदि को लिखी है। इसमें लिखा है कि प्रशासन के ध्यान में कुछ ऐसे मामले आए हैं कि सचिवालय के विभिन्न स्तरों पर नियुक्त कुछ अधिकारी अथवा कर्मचारी कार्यालय समय में नशे वाले पेय के प्रभाव में रहते हैं। यह कार्य नैतिकता के नियमों के खिलाफ है। ऐसा व्यवहार सरकारी अधिकारियों अथवा कर्मचारियों से अपेक्षित नहीं है। सभी अधिकारियों को इस मामले में सावधान रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले सीएम कार्यालय के ध्यान में भी लाया गया था मामला
कुछ दिन पहले यह मामला सीएम कार्यालय के ध्यान में भी लाया गया था। इस पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने खुद गंभीरता दिखाते हुए इस बारे में अधिकारियों को उचित व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए थे। अब सचिवालय प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिकारियों को चिट्ठी भेजी है।
विज्ञापन