फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh secretariat clerk bharti post code 962 result not declared candidates protest in shimla

Shimla News: सचिवालय क्लर्क भर्ती का परीक्षा परिणाम घोषित न करने पर प्रदर्शन, 15 दिन का अल्टीमेटम

Thu, 20 Jul 2023 06:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 20 Jul 2023 06:05 PM IST
सार

अभ्यर्थियों ने चेताया कि यदि सरकार ने जल्द अटके भर्ती के परिणाम को घोषित नहीं किया तो उन्हें मजबूरन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाना पड़ेगा।

विज्ञापन
himachal pradesh secretariat clerk bharti post code 962 result not declared candidates protest in shimla
धरना-प्रदर्शन करते अभ्यर्थी। - फोटो : संवाद

विस्तार

सचिवालय क्लर्क पोस्ट कोड 962 की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित न करने पर अभ्यर्थियों ने वीरवार को उपायुक्त कार्यालय शिमला के बाहर प्रदर्शन किया। सचिवालय क्लर्क भर्ती की इस प्रक्रिया के अटक जाने से इन अभ्यर्थियों ने प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांगपत्र सौंपा। युवाओं ने आरोप लगाया कि अफसरशाही के लापरवाह रवैये के कारण ही उनका यह परिणाम लटका हुआ है। तीन दिसंबर को 82 पदों के लिए शाॅर्ट लिस्ट किए अभ्यर्थियों की डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तीन दिसंबर को प्रक्रिया पूरी कर ली थी।

विज्ञापन


अभ्यर्थी छह माह से इसके परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। परिणाम दिसंबर के अंतिम सप्ताह में घोषित किया जाना था। सुबह 11 से दो बजे तक प्रदर्शन करने बैठे इन अभ्यर्थियों को प्रशासन ने दो बजे उठाया। अभ्यर्थियों ने कहा कि कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जेओए आईटी पोस्ट कोड 965 के 23 दिसंबर 2022 को पेपर लीक स्कैम उजागर होने के बाद आयोग को भंग कर दिया था जिस कारण परिणाम अटक गया था।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों ने चेताया कि यदि सरकार ने जल्द अटके भर्ती के परिणाम को घोषित नहीं किया तो उन्हें मजबूरन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाना पड़ेगा। युवा अभ्यर्थियों ने सरकार से जांच के नाम पर भर्ती को अनिश्चित काल के लिए न रोकने, 15 दिन के भीतर अंतिम परिणाम घोषित करने और तत्काल प्रोविजनल ज्वाइनिंग दिए जाने की मांग की। उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार जल्द इस बारे फैसला लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं मिली खामियां तो फिर क्यों रोका परिणाम
अभ्यर्थियों ने दावा किया कि सचिवालय लिपिक कोड 962 की एजेंसी छह माह से जांच कर रही है, इसमें किसी की संलिप्तता नहीं पाई गई है। इसके बावजूद परिणाम को रोक कर रखना न्यायसंगत नहीं है। व्यवस्थागत खामियों के चलते पेपर लीक हुआ था, इसमें युवा अभ्यर्थियों का कोई कसूर नहीं है, जबकि रिजल्ट घोषित न होने के कारण परेशानी उन्हें झेलनी पड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed