फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh sakshi kochhar become youngest indian to get commercial pilot licence

Success Story: कॉमर्शियल पायलट लाइसेंस पाने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय बनी हिमाचल की बेटी साक्षी

Wed, 28 Jun 2023 03:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, परवाणू (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, परवाणू (सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 28 Jun 2023 03:51 PM IST
सार

साक्षी हिमाचल प्रदेश के परवाणू की रहने वाली हैं। साक्षी ने 12वीं के बाद स्काई लाइन एवीएशन क्लब मुंबई में कॉमर्शियल पायलट लाइसेंस लेने का प्रशिक्षण लिया।

विज्ञापन
Himachal Pradesh sakshi kochhar become youngest indian to get commercial pilot licence
साक्षी कोछर - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की बेटी साक्षी कोछर ने भारत की सबसे कम उम्र की कॉमर्शियल पायलट का लाइसेंस अपने नाम कर लिया है। परवाणू की रहने वाली साक्षी कोछर का बचपन से ही पायलट बनाने का सपना था। वहीं अब परिजनों का सपना भी पूरा हो गया है। साक्षी ने बताया कि उसने 10 साल की उम्र में ही अपने जीवन का लक्ष्य तय कर पायलट बनने का मन बना लिया था।

विज्ञापन


लेकिन विदेश में पायलट के प्रशिक्षण पर लाखों रुपये का खर्च होता है। इसमें उसके पिता ने पूरा सहयोग दिया। साक्षी ने बताया कि मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि दादा-दादी, माता-पिता और बड़े भाई के साथ एक प्यारे परिवार में पली-बढ़ी हूं। जिन्होंने हमेशा मुझे अपने सपनों को हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


साक्षी ने 12वीं के बाद स्काई लाइन एवीएशन क्लब मुंबई में कॉमर्शियल पायलट लाइसेंस लेने का प्रशिक्षण लिया। अब सबसे कम उम्र की कॉमर्शियल पायलट लाइसेंस होल्डर बनी हैं। साक्षी का जन्म 30 मई 2005 को परवाणू में हुआ था, जो हिमाचल प्रदेश का प्रवेशद्वार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साक्षी के परिवार का फुटवियर और परिधान का अपना व्यापारिक व्यवसाय है। साक्षी ने अपनी प्राथमिक शिक्षा परवाणू में हासिल की है। 12वीं कक्षा भौतिकी और गणित विषयों के साथ पास की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed