फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rohru Shimla Himachal Pradesh Fire News in Hindi seven houses gutted in fire Two injured and one killed

शिमला: गांव में आग लगने से सात घर जलकर राख, एक जिंदा जला, दो घायल

Wed, 29 Apr 2020 10:40 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 29 Apr 2020 10:40 AM IST
विज्ञापन
Rohru Shimla Himachal Pradesh Fire News in Hindi seven houses gutted in fire Two injured and one killed
- फोटो : ANI

विज्ञापन

चिड़गांव तहसील के अंतर्गत पेखा पंचायत के शिष्टवाड़ी गांव में बुधवार सुबह आग लग गई। सात मकान जलकर राख हो गए जिसमें 13 परिवार बेघर हुए हैं। वहीं आग में एक युवक जिंदा जल गया। दो अन्य व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। तीन सौ वर्ष पुराना शिष्टवाड़ी नाग देवता का मंदिर भी आग की भेंट चढ़ गया।

करोड़ों रुपये की संपत्ति जलकर राख हुई है। चिड़गांव तहसील में दस दिनों के भीतर होने वाली यह चौथी आग लगने की घटना है। प्रशासन की ओर से उपायुक्त शिमला अमित कश्यप व एसडीएम रोहड़ू बीआर शर्मा मौके पर पहुंचे तथा प्रभावित परिवारों को फौरी राहत दी। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार आग बुधवार सुबह करीब तीन बजे लगी। गांव में उस वक्त सभी लोग सो रहे थे। इस दौरान मनीष दांउटू को शीशे चटकने की आवाज सुनाई दी। वह तुरंत कमरे से बाहर आया तो देखा कि घर का अधिकांश हिस्सा आग की लपटों से घिरा हुआ है। वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। घरों से आग की लपटों को उठता देख सभी लोग बाहर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन

विकास दांउटू भी घर से बाहर आने की कोशिश करने लगा। स्थानीय ग्रामीणों ने भी उसे बाहर निकालने के प्रयास किए। लेकिन आग की तेज लपटों के कारण विकास को घर से बाहर नहीं निकाला जा सका। घटना में विकास जिंदा ही घर के अंदर जल गया। सुखचैन दांउटू व सुरेंद्र दांउटू जलते हुए मकान से बाहर निकलने में तो कामयाब हुए। लेकिन इस दौरान वह दोनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

दोनों बेहोशी की हालत में ग्रामीणों को घर के आंगन में मिले। जिसके बाद दोनों को घायल अवस्था में प्राथमिक उपचार के लिए संदासू अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें सिविल अस्पताल रोहड़ू रेफर किया गया। सूचना मिलने के बाद रोहड़ू व जुब्बल से दमकल वाहन घटनास्थल के लिए रवाना हुए। घटनास्थल पर दमकल वाहन करीब साढ़े चार बजे पहुंचा। लेकिन तब तक सात मकान आग की भेंट चढ़ चुके थे।

हालांकि दमकल वाहन की मदद से गांव के शेष एक दर्जन मकानों को जलने से बचा लिया गया। घटना में गांव में शिष्टवाड़ी देवता का तीन सौ वर्ष पुराना प्राचिन मंदिर भी जलकर राख हो गया। मंदिर मे रखी देवता की मूर्तियां व अन्य कीमती सामान भी जलकर राख हो गया है।

उपायुक्त शिमला अमित कश्यप व एसडीएम रोहडू बीआर शर्मा ने नुकसान का जायजा लिया। तथा प्रभावित परिवारों को पांच-पांच हजार रुपये की फौरी राहत, बर्तन , दो-दो कंबल व राशन सामग्री भी बांटी। डीएसपी रोहडू सुनील नेगी, तहसीलदार चिड़गांव नरोतम गौड व थाना प्रभारी चिड़गांव अश्वनी ठाकुर भी इस दौरान उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed