{"_id":"5e182a098ebc3e87a76294b4","slug":"himachal-pradesh-rampur-nirmand-road-blocked-due-to-landslide","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूस्खलन होने से रामपुर-निरमंड सड़क बंद, कल होगी बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूस्खलन होने से रामपुर-निरमंड सड़क बंद, कल होगी बहाल
Fri, 10 Jan 2020 01:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ब्रौ (रामपुर बुशहर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ब्रौ (रामपुर बुशहर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 10 Jan 2020 01:09 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आउटर सिराज क्षेत्र की निरमंड तहसील को रामपुर से जोड़ने वाली वजीर बावड़ी-निरमंड सड़क भारी भूस्खलन के कारण यातायात के लिए बाधित हो गई है। मार्ग बाधित होने से क्षेत्र की 26 पंचायतों के हजारों लोगों को आवाजाही करने में परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। हालांकि लोक निर्माण विभाग बाधित मार्ग को बहाल करने में जुट गया है।
विज्ञापन
बीते वीरवार रात को पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण वजीर बावड़ी-निरमंड सड़क यातायात के लिए अवरुद्ध हो गई थी। ऐसे में निरमंड से वाहन वाया दत्तनगर होकर लोग रामपुर पहुंच रहे हैं। हालांकि यात्रियों को अतिरिक्त सफर और आर्थिक परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
निरमंड से वजीर बावड़ी होते हुए जहां यात्रियों को 34 रुपये किराया देना पड़ता है, वहीं वाया दत्तनगर होकर रामपुर के लिए यात्रियों को 21 रुपये अतिरिक्त यानी 55 रुपये अदा करने पड़ रहे हैं, ऐसे में गरीब तबके के लोगों को काफी दिक्कतें पेश आ रही हैं।
विज्ञापन
क्षेत्र के संजीव कुमार, देवकी नंद, महेश कुमार, राकेश कुमार, सुरजीत ठाकुर, हेमंत, राजेश कुमार, पूर्ण चंद, दिनेश कुमार, महेंद्र सिंह, ओम प्रकाश, सहित अन्य लोगों ने कहा कि मार्ग बाधित होने से ग्रामीण दिक्कतें झेलने को मजबूर हैं। लोक निर्माण विभाग निरमंड के अधिशासी अभियंता पासंग नेगी ने बताया कि पहाड़ी से भारी भूस्खलन और बोल्डरों के गिरने से मार्ग बाधित हो गया है।
मार्ग बहाली में विभाग के मजदूर और मशीनें युद्धस्तर पर कार्य कर रहे हैं। शनिवार दोपहर तक बाधित मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया जाएगा। उधर, परिवहन निगम रामपुर के आरएम गुरबचन सिंह ने बताया कि वजीर बावड़ी के पास सड़क बाधित होने के कारण निगम की बसों को वाया बायल होकर भेजा जा रहा है।