फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Private universities will provide details of degrees on the website

निजी विश्वविद्यालयों को वेबसाइट पर देनी होगी डिग्रियों की डिटेल

Sat, 22 Feb 2020 10:29 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 22 Feb 2020 10:29 AM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh Private universities will provide details of degrees on the website
HPPERC - फोटो : फाइल फोटो

प्रदेश में चल रहे सभी निजी विश्वविद्यालयों को डिग्रियों का पूरा ब्योरा वेबसाइट पर डालना होगा। फर्जी डिग्रियों का मामला सामने आने के बाद राज्य निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। निजी विश्वविद्यालय प्रबंधनों को पत्र जारी कर सभी पासआउट विद्यार्थियों की डिग्रियों का ब्योरा देने को कहा गया है। आयोग की सचिव पूनम ने बताया कि निजी शिक्षण संस्थानों को वेबसाइट अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


शिमला और सोलन स्थित निजी विश्वविद्यालयों पर लगे फर्जी डिग्री बेचने के आरोप के बाद नियामक आयोग ने निजी शिक्षण संस्थानों को आधिकारिक वेबसाइट पर फीस, सीट, कोर्स और उपलब्ध शिक्षकों आदि की पूरी जानकारी अपलोड करने को कहा है।
विज्ञापन


शिक्षकों की पढ़ाई, डिग्री और योग्यता की भी जानकारी देनी होगी। फीस किस आधार पर किन माध्यमों से ली जाएगी, यह भी विस्तार से बताना होगा। वेबसाइट और दाखिला आवेदन पत्र में लिखी फीस के अलावा छात्रों से कोई फीस नहीं ली जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई भी संस्थान या कॉलेज छात्र के मूल प्रमाणपत्र नहीं रख सकेगा। दाखिले के बाद मूल प्रमाणपत्र जांचने के बाद लौटाने अनिवार्य रहेंगे। संस्थान मूल प्रमाणपत्र की फोटो कॉपी रख सकते हैं। आयोग की सचिव ने बताया कि शिमला और सोलन के निजी विश्वविद्यालयों से पास आउट स्टूडेंट्स को दी गई डिग्रियों के सीरियल नंबर बताने को कहा गया है। आयोग भी अपने स्तर पर मामले की जांच कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed