फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh NCC cadets aircraft Flight training in Kullu

Kullu News: कुल्लू में एयरक्राफ्ट उड़ाना सीखेंगे अब हिमाचल के एनसीसी कैडेट

Thu, 02 Mar 2023 01:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 02 Mar 2023 01:06 PM IST
सार

एनसीसी प्रबंधन ने प्रदेश के करीब 1,100 एनसीसी कैडेटों के भविष्य को देखते हुए दिल्ली में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के समक्ष इस मसले को उठाया है, जिसे अथॉरिटी ने हरी झंडी देकर 57 लाख की राशि मंजूर कर दी है।

विज्ञापन
Himachal Pradesh NCC cadets aircraft Flight training in Kullu
एनसीसी का दो सीटर एयरक्राफ्ट। (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के एनसीसी कैडेट अब भुंतर हवाई अड्डे में एयरक्राफ्ट उड़ा सकेंगे। 15 साल से बजट के अभाव से एयरक्राफ्ट के हैंगर (पार्किंग) के लिए ट्रैक का निर्माण नहीं हो पा रहा था। प्रदेश की सरकारों ने इस पर कोई भी पहल नहीं की और अब भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ट्रैक का निर्माण कर रहा है। बुधवार को इसका निर्माण कार्य शुरू हो गया है।

विज्ञापन


अथॉरिटी के निदेशक नीरज कुमार श्रीवास्तव ने भूमि अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में भूमि पूजन किया गया। निर्माण के लिए प्राधिकरण ने 57 लाख की राशि प्रदान की है। प्रदेश की सरकारों ने डेढ़ दशक पूर्व एनसीसी के दो सीटर एयरक्राफ्ट के लिए हैंगर का निर्माण तो कर दिया था, लेकिन एयरक्राफ्ट को हैंगर तक लाने के लिए ट्रैक का निर्माण करना भूल गई।
विज्ञापन


बजट नहीं मिलने से प्रदेश की सरकारें एक ट्रैक को नहीं बना पाई।  इस दौरान मामले को कई बार एनसीसी ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन के सामने रखा। किसी ने भी इसे गंभीरता से नहीं लिया। ऐसे में एनसीसी प्रबंधन ने प्रदेश के करीब 1,100 एनसीसी कैडेटों के भविष्य को देखते हुए दिल्ली में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के समक्ष इस मसले को उठाया है, जिसे अथॉरिटी ने हरी झंडी देकर 57 लाख की राशि भी मंजूर कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बता दें कि एनसीसी कुल्लू को मई 2018 को एनसीसी कैडेटों के प्रशिक्षण के लिए दो सीट के दो एयरक्राफ्ट मिले हैं, लेकिन हैंगर के लिए ट्रैक न होने से उन्हें भुंतर हवाई अड्डे में नहीं उतारा गया है। इस मौके पर एनसीसी कुल्लू के कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन एसके शर्मा, रवि श्रीवास्तव और अनिल कुमार भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed