फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Mobile phone explode during charging girl ear burn

मोबाइल फोन चार्जिंग पर लगा बात कर रही युवती का कान झुलसा

Wed, 08 Jan 2020 01:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर सुमित ठाकुर, अमर उजाला, शिमला
सुमित ठाकुर, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 08 Jan 2020 01:55 PM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh Mobile phone explode during charging girl ear burn
सांकेतिक तस्वीर

मोबाइल फोन को चार्जिंग प्वाइंट पर लगाकर बात करना एक युवती को महंगा पड़ गया। स्पार्किंग की वजह से रामपुर की युवती का बाई तरफ का कान बुरी तरह से झुलस गया है। स्थानीय अस्पताल में उपचार के बाद आईजीएमसी अस्पताल पहुंची युवती के कान की सर्जरी करनी पड़ी। अब युवती की हालत स्थिर है।  

विज्ञापन


प्लास्टिक सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने युवती की ओपीडी में जांच की और उसके बाद शरीर से चमड़ी का थोड़ा भाग निकालकर उसे कान के जले भाग में लगाया। चिकित्सकों ने घर या ऑफिस में काम के वक्त मोबाइल फोन को चार्जिंग पर लगाकर बात न करने की सलाह दी है। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. भव्य ठाकुर ने बताया कि अगर कोई व्यक्ति मोबाइल फोन को चार्जिंग पर लगाता है तो वह इस दौरान ब्लू टुथ के जरिये मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर सकता है।
विज्ञापन


इससे जहां लोगों की सुरक्षा रहेगी, वहीं इस तरह की घटनाएं भी नहीं होंगी। उल्लेखनीय है कि आईजीएमसी में प्लास्टिक सर्जरी विभाग की ओपीडी सोमवार और वीरवार को होती है। डॉक्टरों की टीम ओपीडी में बैठकर रेफर मरीज या झुलसे मरीजों की जांच करते हैं। सोमवार को जहां 30 से 40 तो वीरवार को 20 से 30 मरीजों की औसतन ओपीडी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed