{"_id":"64ec65eef547d81e5005527b","slug":"himachal-pradesh-legislative-assembly-monsoon-session-in-shimla-from-18th-to-25th-september-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM Sukhu: 18 से 25 सितंबर तक होगा मानसून सत्र, सीएम सुक्खू ने राज्यपाल से की भेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM Sukhu: 18 से 25 सितंबर तक होगा मानसून सत्र, सीएम सुक्खू ने राज्यपाल से की भेंट
Mon, 28 Aug 2023 03:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 28 Aug 2023 03:05 PM IST
सार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्यपाल को 18 से 25 सितंबर तक शिमला में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के आगामी मानसून सत्र के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।
- फोटो : जनसंपर्क विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को प्रदेश में भारी बारिश, बाढ़, बादल फटने और भू-स्खलन के कारण हुई जानमाल की क्षति से अवगत करवाया। सीएम ने प्रभावित क्षेत्रों में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे राहत कार्यों और प्रभावितों के पुनर्वास के लिए किए गए कार्यों के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है और सड़क एवं परिवहन व्यवस्था को सुचारू किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को 18 से 25 सितंबर तक शिमला में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के आगामी मानसून सत्र के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन
राज्यपाल ने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा में पूरा प्रदेश प्रभावित परिवारों के साथ है। उन्होंने संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों की सराहना करते हुए कहा कि बचाव एवं राहत कार्य युद्ध स्तर पर चलाए गए, जिससे लोगों को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन