{"_id":"62af3a501756f23acb347f98","slug":"himachal-pradesh-kaushal-vikas-nigam-job-fair-in-iti-nurpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Job Fair in Nurpur: 20 कंपनियां 1500 से अधिक युवाओं को देंगी नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Job Fair in Nurpur: 20 कंपनियां 1500 से अधिक युवाओं को देंगी नौकरी
Sun, 19 Jun 2022 08:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, नूरपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नूरपुर (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 19 Jun 2022 08:32 PM IST
सार
20 से अधिक कंपनियां साक्षात्कार के माध्यम से चयनित युवक-युवतियों को 9,000 से 18,000 रुपये तक मासिक वेतन देंगी। रोजगार मेले में वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नूरपुर में 22 जून को हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम रोजगार मेला लगाएगा। आईटीआई नूरपुर के प्रधानाचार्य संजीव सहोत्रा ने बताया कि कैंपस साक्षात्कार के माध्यम से 20 से अधिक कंपनियां 1,500 से ज्यादा युवक-युवतियों का चयन करेंगी। ये 20 कंपनियां 8वीं, 10वीं, 12वीं और आईटीआई डिप्लोमा और स्नातक पास युवक-युवतियों का चयन करेंगी। 18 साल से अधिक युवक-युवतियां इसमें भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि रोजगार मेले वाले दिन 20 से अधिक कंपनियां साक्षात्कार के माध्यम से चयनित युवक-युवतियों को 9,000 से 18,000 रुपये तक मासिक वेतन देंगी। रोजगार मेले में वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया मुख्य अतिथि होंगे। इच्छुक अभ्यर्थी 22 जून को समस्त शैक्षणिक एवं तकनीकी शिक्षा प्रमाणपत्रों, फोटोस्टेट कॉपी, तीन पासपोर्ट साइज फोटो तथा कोई भी सरकारी आईडी प्रूफ (आधार कार्ड) लेकर सुबह 9:30 बजे से पहले राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नूरपुर में पहुंचें।
विज्ञापन