{"_id":"5db2e97d8ebc3e014e281b0e","slug":"himachal-pradesh-jwalamukhi-temple-illuminated-with-the-light-of-501-lamps-on-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"501 दीपकों की रोशनी से जगमग होगा ज्वालामुखी मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
501 दीपकों की रोशनी से जगमग होगा ज्वालामुखी मंदिर
Fri, 25 Oct 2019 05:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 25 Oct 2019 05:54 PM IST
विज्ञापन
lamp
- फोटो : file photo
ज्वालामुखी मंदिर में दिवाली पूजन की विशेष तैयारी की जा रही है। दिवाली पर मंदिर न्यास मंदिर को 501 दीपकों से सजाएगा। दिवाली के दिन महालक्ष्मी पूजन भी पुजारी और न्यास सदस्यों मधुसूदन शर्मा और प्रशांत शर्मा करेंगे। मंदिर न्यास की तरफ से पुजारियों को मिठाइयां भी बांटी गई हैं।
विज्ञापन
मंदिर के अंदर पटाखे चलाने पर प्रतिबंध रहेगा। मंदिर अधिकारी विशन दास ने बताया कि मंदिर को रंग बिरंगी लाइट्स से सजाया जाएगा। विशेष पूजन भी पुजारी करेंगे। मंदिर प्रतिदिन की तरह अपने समय पर ही खुलेगा और बंद होगा। रात्रि छह से सात बजे तक मंदिर आरती के लिए बंद रहेगा। उसके बाद सात से आठ बजे तक यात्रियों और स्थानीय निवासियों के लिए खुला रहेगा।
विज्ञापन