{"_id":"63c42cab9f5b623dc457fe54","slug":"himachal-pradesh-industry-minister-harshwardhan-chauhan-statement-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्षवर्धन चौहान: व्यवस्था में परिवर्तन लाकर भ्रष्टाचार करेंगे खत्म, सभी वादे पूरा करेगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्षवर्धन चौहान: व्यवस्था में परिवर्तन लाकर भ्रष्टाचार करेंगे खत्म, सभी वादे पूरा करेगी सरकार
Sun, 15 Jan 2023 10:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 15 Jan 2023 10:11 PM IST
सार
हर्षवर्धन चौहान कैबिनेट मंत्री बनने के बाद रविवार को पहली बार अपने गृह जिला सिरमौर पहुंचे। उन्होंने सर्किट हाउस नाहन में मीडिया से बातचीत में प्रदेश की सुक्खू सरकार की ओर से एक महीने में ही उठाए गए कदमों को ऐतिहासिक करार दिया।
विज्ञापन
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री ठाकुर हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार सत्ता का सुख भोगने के लिए नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए सत्ता में आई है। सरकार-दर-सरकार पहले चली आ रही व्यवस्था से सुक्खू सरकार नहीं चलेगी। व्यवस्था में परिवर्तन लाकर सरकार भ्रष्टाचार को खत्म कर पारदर्शिता को लाएगी। जहां-जहां भ्रष्टाचार और अनियमितताएं हैं, उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
हर्षवर्धन चौहान कैबिनेट मंत्री बनने के बाद रविवार को पहली बार अपने गृह जिला सिरमौर पहुंचे। उन्होंने सर्किट हाउस नाहन में मीडिया से बातचीत में प्रदेश की सुक्खू सरकार की ओर से एक महीने में ही उठाए गए कदमों को ऐतिहासिक करार दिया। कहा कि हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ था, जहां पर पेपर बिकते थे। मुख्यमंत्री के समक्ष जब यह मामला लाया गया, तो तुरंत पेपर बेचने वाले कर्मचारियों को रंगे हाथों पकड़ा गया।
विज्ञापन
साथ ही आयोग को भी भंग कर दिया गया। उन्होंने कहा कि कर्मचारी चयन आयोग को भंग करने का पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित भाजपा नेता विरोध कर रहे हैं। जबकि भाजपा को कांग्रेस सरकार के इस फैसले की सराहना करनी चाहिए थी। पूर्व भाजपा सरकार भ्रष्टाचार रोकने में पूरी तरह से नाकामयाब रही।
विज्ञापन
उद्योग मंत्री ने कहा कि हमें प्रदेश में एक कंगाल सरकार मिली है। सरकारी खजाना खाली है। पूर्व भाजपा सरकार प्रदेश पर 75 हजार करोड़ रुपये का कर्जा छोड़कर गई है। इसके अलावा 11 हजार करोड़ रुपये की देनदारियां कर्मचारियों और पेंशनरों की भी है। ऐसे में वर्तमान प्रदेश सरकार की डगर और राह आसान नहीं है, लेकिन फिर भी प्रदेश की जनता ने कांग्रेस सरकार को चुनकर जो विश्वास जताया हैं, उस पर सरकार खरा उतरेगी।
उन्होंने कहा कि सरकार ने वायदे के मुताबिक पहली ही कैबिनेट में ओपीएस को बहाल कर 1 लाख 35 हजार कर्मचारियों को बड़ी राहत प्रदान की है। इसी तरह कांग्रेस की 10 गारंटियों को भी क्रमबद्ध तरीके से सुक्खू सरकार पूरा करेगी।