{"_id":"60425aa08ebc3ed3d535e4bf","slug":"himachal-pradesh-indian-technomac-scam-latest-news-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेक्नोमैक घोटाला: लोन के पैसों का विदेशों में किया निवेश, ईडी की जांच में खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेक्नोमैक घोटाला: लोन के पैसों का विदेशों में किया निवेश, ईडी की जांच में खुलासा
Sat, 06 Mar 2021 10:33 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 06 Mar 2021 10:33 AM IST
विज्ञापन
बहुचर्चित टेक्नोमैक घोटाला
4300 करोड़ के बहुचर्चित टेक्नोमैक घोटाले के आरोपी प्रबंध निदेशक राकेश कुमार शर्मा और अन्य निदेशकों ने बैंकों से लिए लोन की करोड़ों रुपये की रकम का विदेशों में निवेश किया है। यह बात धन शोधन की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय की जांच में सामने आई है। जांच में पता चला है कि करीब 407.13 करोड़ रुपये के लोन की रकम को सभी ने फर्जी दस्तावेजों की मदद से हासिल कर हड़प लिया। इसके बाद कंपनी के एमडी राकेश शर्मा ने ही दक्षिण अफ्रीका, यूएई और सऊदी अरब में निवेश किया है। इसके अलावा कई अन्य देशों की सूचना का सत्यापन किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसी तरह कंपनी के निदेशक विनय कुमार शर्मा व अन्य के भी विदेशों में काली कमाई का निवेश करने की जानकारी मिली है। सूत्रों की मानें तो ईडी ने निवेश की पुष्टि को लेकर कवायद भी शुरू कर दी है। जानकारी के पुख्ता होने के बाद जांच एजेंसी विदेश मंत्रालय की मदद से विदेशों में बनाई गई संपत्तियों को भी जब्त कर लेगी। अभी तक ईडी ने मामले में कंपनी और उसके प्रमोटरों की कुल 288.91 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है। इसके अलावा शर्मा समेत कुल चौदह के खिलाफ हाल ही में शिमला की पीएमएलए विशेष अदालत में चार्जशीट (प्रोसीक्यूशन कंप्लेंट) भी दाखिल की है।
विज्ञापन