फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh Indian Technomac scam latest news today

टेक्नोमैक घोटाला: लोन के पैसों का विदेशों में किया निवेश, ईडी की जांच में खुलासा

Sat, 06 Mar 2021 10:33 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 06 Mar 2021 10:33 AM IST
विज्ञापन
himachal pradesh Indian Technomac scam latest news today
बहुचर्चित टेक्नोमैक घोटाला

4300 करोड़ के बहुचर्चित टेक्नोमैक घोटाले के आरोपी प्रबंध निदेशक राकेश कुमार शर्मा और अन्य निदेशकों ने बैंकों से लिए लोन की करोड़ों रुपये की रकम का विदेशों में निवेश किया है। यह बात धन शोधन की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय की जांच में सामने आई है।  जांच में पता चला है कि करीब 407.13 करोड़ रुपये के लोन की रकम को सभी ने फर्जी दस्तावेजों की मदद से हासिल कर हड़प लिया। इसके बाद कंपनी के एमडी राकेश शर्मा ने ही दक्षिण अफ्रीका, यूएई और सऊदी अरब में निवेश किया है। इसके अलावा कई अन्य देशों की सूचना का सत्यापन किया जा रहा है।

विज्ञापन


इसी तरह कंपनी के निदेशक विनय कुमार शर्मा व अन्य के भी विदेशों में काली कमाई का निवेश करने की जानकारी मिली है। सूत्रों की मानें तो ईडी ने निवेश की पुष्टि को लेकर कवायद भी शुरू कर दी है। जानकारी के पुख्ता होने के बाद जांच एजेंसी विदेश मंत्रालय की मदद से विदेशों में बनाई गई संपत्तियों को भी जब्त कर लेगी। अभी तक ईडी ने मामले में कंपनी और उसके प्रमोटरों की कुल 288.91 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है। इसके अलावा शर्मा समेत कुल चौदह के खिलाफ हाल ही में शिमला की पीएमएलए विशेष अदालत में चार्जशीट (प्रोसीक्यूशन कंप्लेंट) भी दाखिल की है।    

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed