फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh govt will not decrease vat on petrol diesel

पेट्रोल-डीजल पर वैट नहीं घटाएगी हिमाचल सरकार

Thu, 18 Mar 2021 06:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 18 Mar 2021 06:42 PM IST
सार

  • हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र
  • पेट्रोल-डीजल पर वैट नहीं घटाएगी  सरकार
  • सीएम जयराम ने राकेश सिंघा के सवाल का दिया लिखित जवाब

विज्ञापन
himachal pradesh govt will not decrease vat on petrol diesel
पेट्रोल-डीजल की कीमत - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पेट्रोल और डीजल पर हिमाचल प्रदेश सरकार का वैट घटाने का कोई विचार नहीं है। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान गुरुवार को माकपा विधायक राकेश सिंघा के सवाल का लिखित जवाब देते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि बीते तीन वर्ष के दौरान 31 जनवरी, 2021 तक 2831.5 करोड़ रुपये का राजस्व पेट्रोल और डीजल पर वैट लगाकर प्राप्त हुआ है।

विज्ञापन


तीन साल में दुष्कर्म के 1048 मामले पंजीकृत
शिमला। हिमाचल प्रदेश में बीते तीन वर्ष के दौरान महिलाओं से छेड़छाड़ के 1801 और दुष्कर्म के 1048 मामले पंजीकृत हुए हैं। कांग्रेस विधायक रामलाल ठाकुर के सवाल के लिखित जवाब में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


आपातकाल में किसी अन्य अपराध में जेल गए होंगे तो रद्द होगी सम्मान राशि 
हिमाचल प्रदेश लोकतंत्र प्रहरी सम्मान विधेयक 2021 गुरुवार को सदन के पटल पर रखा गया। इसे आगामी दिनों मेें पारित किया जाएगा। 
इस विधेयक के अनुसार देश में आपातकाल यानी 25 जून 1975 से लेकर 21 मार्च 1977 तक बहुत से लोगों ने लोकतंत्र के अस्तित्व को बचाने और जनता के मौलिक अधिकारों के लिए संरक्षण के लिए संघर्ष किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीतिक और सामाजिक कारणों से जो आंतरिक सुरक्षा अधिनियम 1971 या भारत रक्षा नियम 1971 या दंड प्रक्रिया संहिता 1973 के उपबंधों के अंतर्गत जेलों में बंद रहे हैं, उन्हें सम्मान राशि देने का निर्णय लिया गया है। इस प्रयोजन के तहत आवेदकों के दावों पर विचार करने के लिए एक समिति का गठन किया जाना भी प्रस्तावित है। समिति कई आधारों झूठे दस्तावेज पेश करने और किसी अपराध में दंडित किए जाने पर सम्मान राशि के आदेशों को रद्द करने के लिए सशक्त होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed