फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Himachal Pradesh Governor Shiv Pratap Shukla calls on PM Narendra Modi

Himachal News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राज्यपाल ने भेंट किया चंबा रुमाल

Sun, 26 Feb 2023 08:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 26 Feb 2023 08:06 PM IST
सार

आकांक्षी जिला चंबा से ताल्लुक रखने वाले कारीगरों की ओर से इस रुमाल को तैयार किया गया है।

विज्ञापन
Himachal Pradesh Governor Shiv Pratap Shukla calls on PM Narendra Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चंबा रुमाल भेंट करते राज्यपाल। - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने दिल्ली में चंबा रुमाल भेंट किया। इस रुमाल पर रेशम के धागे से श्रीकृष्ण, राधा और गोपियों की रासलीला को वर्णित किया गया है। इसे प्रधानमंत्री ने सहर्ष स्वीकार्य किया। आकांक्षी जिला चंबा से ताल्लुक रखने वाले कारीगरों की ओर से इस रुमाल को तैयार किया गया है।

विज्ञापन


उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी भेंट की। इस अवसर पर लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल भी उनके साथ उपस्थित थीं। लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की पत्नी सावित्री सिंह को हिमाचली टोपी भेंट कर सम्मानित किया। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं। शनिवार को शुक्ला ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की थी और हिमाचली टोपी भेंट की थी।
विज्ञापन


रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात कर हिमाचल प्रदेश की पारंपरिक टोपी और चंबा रुमाल भेंट किए। इस दौरान शुक्ला ने प्रधानमंत्री से शिष्टाचार भेंटकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी की। हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल पद संभालने के बाद शिव प्रताप शुक्ला का यह पहला दिल्ली दौरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed