फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Governor Shiv Pratap Shukla admitted in hospital in Noida

हिमाचल: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला की धमनी में ब्लॉकेज, डाला स्टंट

Tue, 28 Feb 2023 02:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा/शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा/शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 28 Feb 2023 02:02 PM IST
सार

सांसद डॉ. महेश शर्मा ने बताया कि रविवार की रात 12.30 बजे सीने में दर्द और घबराहट की शिकायत लेकर राज्यपाल अस्पताल आए थे। रात में इलाज किया गया। सुबह एंजियोप्लास्टी की गई।

विज्ञापन
Himachal Pradesh Governor Shiv Pratap Shukla admitted in hospital in Noida
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

कैलाश अस्पताल में भर्ती हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला की सोमवार को एंजियोप्लास्टी कर धमनी में 90 प्रतिशत ब्लॉकेज मिला। स्टंट डालकर ब्लॉकेज को खत्म किया गया। अब उनकी हालत स्थिर है। मंगलवार को उन्हें वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा। राजभवन हिमाचल प्रदेश की ओर से भी ट्वीट करके इसकी जानकारी दी गई है।

उन्होंने स्टंट की लागत कम करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धन्यवाद दिया। ट्वीट में कहा गया है कि इसी कारण मेरे उपचार में कुल लागत एक लाख से कम आई है। प्रधानमंत्री के इस फैसले से आम नागरिकों को राहत मिली है। सभी शुभचिंतकों का भी धन्यवाद, जिनकी दुआओं से मैं अब पूर्ण रूप से स्वस्थ हूं।

विज्ञापन


सांसद डॉ. महेश शर्मा ने बताया कि रविवार की रात 12.30 बजे सीने में दर्द और घबराहट की शिकायत लेकर राज्यपाल अस्पताल आए थे। रात में इलाज किया गया। सुबह एंजियोप्लास्टी की गई। 90 प्रतिशत ब्लॉक धमनी में स्टंट डाल दिया गया है। डॉक्टर डीएस गंभीर की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सुक्खू ने राज्यपाल का हालचाल जाना
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनका हालचाल जाना। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी अस्पताल में उनका हालचाल पूछा। उल्लेखनीय है कि, राज्यपाल एक दिन पहले दिल्ली में प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति समेत कई वरिष्ठ नेताओं से मिले थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed