फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh governor rajendra vishwanath arlekar meeting with dgp sanjay kundu on activities on china border

राज्यपाल बोले- चीन से सटे सीमांत क्षेत्रों में थाने, पुलिस पोस्टें बढ़ाने की जरूरत

Tue, 09 Nov 2021 06:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 09 Nov 2021 06:09 PM IST
सार

राज्यपाल ने कहा कि मौजूदा परिस्थिति में चीन से लगती हिमाचल की सीमा काफी संवेदनशील है और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस क्षेत्र को अनदेखा नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
himachal pradesh governor rajendra vishwanath arlekar meeting with dgp sanjay kundu on activities on china border
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की चीन से लगती सीमा में पुलिस स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने अवलोकन किया। पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू की उपस्थिति में पुलिस के आला अधिकारियों ने राजभवन में राज्यपाल को इस बाबत प्रस्तुतिकरण दिया और वास्तुस्थिति से अवगत करवाया।

विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि मौजूदा परिस्थिति में चीन से लगती हिमाचल की सीमा काफी संवेदनशील है और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस क्षेत्र को अनदेखा नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि सीमा से सटे करीब 48 गांवों को आर्थिक रूप से सशक्त करने से लेकर अधोसंरचना विकास और अन्य गतिविधियों को और प्रभावी बनाने की आवश्यकता है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लाहौल स्पीति और किन्नौर के इस क्षेत्र में पुलिस स्टेशन तथा पुलिस पोस्ट की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए। उन्होंने राज्य पुलिस के अधिकारियों की टीम को स्थिति का जायजा लेने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में भेजने तथा अन्य गतिविधियों को प्रभावी बनाने के लिए राज्य पुलिस की सराहना भी की। पुलिस महानिदेशक ने इस अवसर पर उन्हें राज्य पुलिस द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों की जानकारी दी। राज्यपाल के सचिव प्रियतु मंडल भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed